@जे0 के0……

Sonbhadra। दुद्धी में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान शनिवार को तहसील सभागार में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कृषि विभाग की ओर से 15 लाभार्थी किसानों को निःशुल्क बीज किट वितरित की। एग्री दर्शन पोर्टल के माध्यम से ब्लॉक क्षेत्र के 15 किसानों ने निःशुल्क बीज के लिए ऑनलाइन बुकिंग की थी।

इस दौरान 10 किसानों को मिनी चना कीट तथा पांच किसानों को तोरिया कीट प्रदान की गई। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिन लाभार्थियों के पास एक एकड़ भूमि थी, उन्हें योजना के तहत बीज किट वितरित की गई है।
अधिकारियों ने बताया कि निःशुल्क बीज प्राप्त करने के इच्छुक किसान एग्री दर्शन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर योजना का लाभ ले सकते हैं।

इस मौके पर उप कृषि निदेशक राज कुमार, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार, सहायक विकास अधिकारी कृषि सुनील कुमार सिंह, प्रभारी बीज गोदाम नागेश्वर प्रसाद, बीटीएम सतेंद्र चौधरी, रोहित कुमार, कोमल कुमार आदि मौजूद रहे।