@जे0 के0….

Sonbhadra। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी का मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश मिश्रा ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने औषधालय केंद्र,ओपीडी में डॉक्टरों की रजिस्टर ,लैब,साफ सफाई एवं पेयजल व्यस्था आदि का निरीक्षण करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया ।

इस दौरान सीएमओ ने मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र पर बाहर से दवाइयां ला कर बेचने,सीएचसी में पेय जल की समस्या,गर्भवती महिलाओं को भोजन की समस्याओं की शिकायत मिल रही थी।जिनका संज्ञान किया गया है और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए गए है।बाहर की दवाइयां न डॉक्टर लिखेंगे ना ही जरूरतमंदों के लिए अस्पताल परिसर में खुली जनऔषधि केंद्र पर बाहर के मेडिकल स्टोर से दवा ला कर बेची जाएगी।

यदि ऐसा करते पकड़ा गया तो कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने वाटर कूलर खराब होने की स्थिति में संबंधित संस्था से सेलफोन पर वार्ता कर शीघ्र सही करने को कहा।वही अमवार पीएचसी में तैनात डॉक्टर की वेतन रोकने एवं नवीन तैनाती करने की बात कहीं।इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉ वरुणा निधि सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।