• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. घोरावल में रियल एस्टेट कारोबारी की संदिग्ध मौत, गला दबाने के निशान मिलने से हत्या की आशंका

JK Gupta by JK Gupta
October 3, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


Sonbhadra।  घोरावल नगर के वार्ड नंबर-4 में 62 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी ओमप्रकाश भारद्वाज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। शनिवार सुबह उनका शव घर के अंदर बिस्तर पर पड़ा मिला। गले पर दबाने के निशान, मौके पर खून से सना कपड़ा और रस्सी के टुकड़े मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

फोटो: एक मांगलिक कार्य के दौरान परिवार के साथ मृतक

मृतक मूल रूप से वाराणसी जिले के कपसेठी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के रहने वाले थे। बताया गया कि वह पहले मुंबई में फ्लैट निर्माण और बिक्री का कारोबार करते थे और पिछले करीब छह वर्षों से घोरावल में रियल एस्टेट का काम कर रहे थे। उनके दो पुत्र विकास और आकाश उनके साथ रहते थे, जबकि पत्नी और बेटी मुंबई में रहती हैं।

परिजनों के अनुसार शुक्रवार शाम दोनों पुत्र पिता के कहने पर घोरावल से करीब छह किलोमीटर दूर धुरकरी स्थित हनुमान मंदिर चले गए थे। रात में वे पिता के लिए खाना लेकर लौटे तो फोन पर ओमप्रकाश ने बताया कि कुछ कारोबारी मित्र आए हैं और घर में जगह कम है, इसलिए वे मंदिर में ही रुक जाएं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुबह दोनों बेटे घर पहुंचे और मोबाइल से पिता को फोन किया। फोन नहीं उठने पर वे पीछे की ओर से घर में दाखिल हुए, जहां ओमप्रकाश का शव बिस्तर पर पड़ा मिला।

सूचना पर घोरावल कोतवाली पुलिस, कस्बा चौकी प्रभारी उदय नारायण कुशवाहा, प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। परिजनों का आरोप है कि घटना से पहले घर में लगे सीसीटीवी कैमरे और बिजली कनेक्शन बंद थे। मृतक के मोबाइल से कॉल डिटेल हटाए जाने की बात भी सामने आई है।

मृतक के पुत्र विकास ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग की है। कस्बा चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Post Views: 4
Previous Post

सोनभद्र. समाधान दिवस में 15 किसानों को मिली निःशुल्क बीज किट

Next Post

नकली नोटों की दुनिया में नई हसीना की एंट्री, ‘फर्जी 2’ में मिला हीरोइन का रोल, शाहिद कपूर संग जमेगी जोड़ी

Next Post
नकली नोटों की दुनिया में नई हसीना की एंट्री, ‘फर्जी 2’ में मिला हीरोइन का रोल, शाहिद कपूर संग जमेगी जोड़ी

नकली नोटों की दुनिया में नई हसीना की एंट्री, 'फर्जी 2' में मिला हीरोइन का रोल, शाहिद कपूर संग जमेगी जोड़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.