Last Updated:
ओटीटी की सबसे चर्चित वेब सीरीज ‘फर्जी’ के सीजन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. राज और डीके के निर्देशन में बन रही इस क्राइम-थ्रिलर में शाहिद कपूर के अपोजिट एक्ट्रेस युक्ति थरेजा को बतौर फीमेल लीड फाइनल कर लिया गया है. ‘लुट गए’ फेम युक्ति सीरीज में एक बेबाक जेन-जी लड़की के रोल में दिखेंगी, जो सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाती है. उनके सभी सीन शाहिद कपूर के साथ हैं और फैंस इस नई ऑनस्क्रीन जोड़ी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं.
‘फर्जी 2’ सीरीज को मिली नई हीरोइन. (फोटो साभार: IMDb/Instagram@realyukti)
नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की पॉपुलर सीरीज ‘फर्जी’ का दूसरा सीजन आने वाला है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब इस बेव शो की स्टारकास्ट में एक और नाम जुड़ गया है. ‘है जूनून! ड्रीम. डेयर. डोमिनेट’ और ‘दिल्ली क्राइम सीजन 3’ से अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस युक्ति थरेजा ‘फर्जी 2’ का हिस्सा बन चुकी हैं. वह सीरीज में शाहिद कपूर के अपोजिट लीड रोल में नजर आने वाली हैं. राज और डीके के निर्देशन में बन रही इस सीरीज का पहला सीजन ओटीटी की दुनिया में सुपरहिट साबित हुआ था.
वैराइटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में युक्ति थरेजा ने ‘फर्जी 2’ का हिस्सा बनने पर अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने बताया, ‘मैं ‘फर्जी सीजन 2’ में लीड रोल निभा रही हूं. इस सीजन में मैं ही सिर्फ एक फीमेल किरदार हूं और मेरे सारे सीन शाहिद कपूर के साथ हैं. मेरा किरदार आज की बेबाक जेन-जी लड़की का है, जो सिस्टम के खिलाफ खुलकर आवाज उठाती है. यह बेहद मजबूत और गहरी परतों वाला किरदार है. मैं अपनी ज्यादातर शूटिंग पूरी कर चुकी हूं और करीब 20 फीसदी हिस्सा ही बाकी है. सीरीज का नया सीजन 2027 के मध्य तक रिलीज हो सकता है.’
View this post on Instagram

