• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

भारत की जीत पर जोधपुर में जश्न, पाकिस्तान को हराकर गोल्ड जीतने पर रवि बिश्नोई के घर गूंजी खुशियां

Admin by Admin
October 3, 2026
in खेल
0
भारत की जीत पर जोधपुर में जश्न, पाकिस्तान को हराकर गोल्ड जीतने पर रवि बिश्नोई के घर गूंजी खुशियां


Last Updated:October 03, 2026, 17:34 IST

Ravi Bishnoi: भारत ने एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल जीता. इस जीत के साथ जोधपुर के क्रिकेटर रवि बिश्नोई के परिवार में भी जश्न छा गया. परिवार ने टीवी पर मुकाबला देखने के बाद मिठाई खिलाकर जीत की खुशी मनाई और रवि की उपलब्धि पर गर्व जताया.

जोधपुर. एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. भारत की इस शानदार जीत के साथ ही देशभर में जश्न का माहौल है, वहीं जोधपुर में इस जीत की खुशी कुछ ज्यादा ही खास है, क्योंकि शहर के क्रिकेटर रवि बिश्नोई भारतीय टीम का हिस्सा बनकर इस बड़े मुकाबले में मैदान पर उतरे. भारत की जीत के साथ रवि के परिवार में भी खुशी की लहर दौड़ गई और परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया.

निशिन सिटी के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 212 रनों का लक्ष्य रखा. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम निर्धारित ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 192 रन ही बना सकी. भारत ने मुकाबला 19 रनों से अपने नाम करते हुए एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल किया.

सुबह से टीवी के सामने बैठा था रवि का परिवार
जोधपुर में रवि बिश्नोई का पूरा परिवार सुबह से ही टीवी के सामने बैठकर भारत-पाकिस्तान के इस महामुकाबले को देख रहा था. मुकाबले के दौरान परिवार की नजरें लगातार मैदान पर टिकी रही, जैसे ही भारत की जीत पक्की हुई, घर में खुशी का माहौल जश्न में बदल गया. परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर भारत की जीत की खुशी मनाई. रवि बिश्नोई की बड़ी भाभी निर्मला बिश्नोई ने कहा कि आज की जीत की खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है. उन्होंने बताया कि सुबह से ही परिवार भगवान से प्रार्थना कर रहा था कि भारत पाकिस्तान को हराकर फाइनल अपने नाम करे. उन्होंने कहा कि यह जीत सिर्फ उनके परिवार की खुशी नहीं, बल्कि पूरे भारतवासियों के लिए खुशी और गर्व का पल है. निर्मला ने कहा कि उनके लिए खुशी दोहरी है, क्योंकि उनके छोटे देवर रवि बिश्नोई भारतीय टीम का हिस्सा हैं और पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल जीत का हिस्सा बने हैं.

पिता बोले—कई दिनों की मेहनत आज रंग लाई
वहीं रवि बिश्नोई के पिता मांगीलाल बिश्नोई ने बताया कि बेटे की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि रवि ने पिछले कई दिनों से लगातार मेहनत की थी और आज उस मेहनत का परिणाम भारत की जीत के रूप में सामने आया है. उन्होंने कहा कि बेटे को भारतीय टीम की जर्सी में देश के लिए खेलते देखना पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है. पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में भारत की जीत ने इस खुशी को और भी खास बना दिया. रवि बिश्नोई पिछले करीब आठ वर्षों से क्रिकेट के प्रति समर्पित रहकर लगातार मेहनत कर रहे  हैं. जोधपुर से शुरू हुआ उनका क्रिकेट सफर आज भारतीय टीम तक पहुंच चुका है. एशियन गेम्स के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत और गोल्ड मेडल ने रवि के परिवार के साथ-साथ जोधपुर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी इस दिन को यादगार बना दिया है.

About the Author

authorimg

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ें

Location :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

October 03, 2026, 17:34 IST



Source link

Post Views: 6
Previous Post

नकली नोटों की दुनिया में नई हसीना की एंट्री, ‘फर्जी 2’ में मिला हीरोइन का रोल, शाहिद कपूर संग जमेगी जोड़ी

Next Post

Premanand Maharaj News | Premanand Maharaj News

Next Post
Premanand Maharaj News | Premanand Maharaj News

Premanand Maharaj News | Premanand Maharaj News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.