• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Premanand Maharaj News | Premanand Maharaj News

Admin by Admin
October 3, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Premanand Maharaj News | Premanand Maharaj News

[ad_1]

Last Updated:October 03, 2026, 23:17 IST

Premanand Maharaj Ashram News: प्रेमानंद महाराज के श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम से जुड़ा एक विवाद शनिवार देर रात सुलझ गया. हाथरस के सादाबाद से पिछले 3 महीने से लापता 16 वर्षीय किशोर अनुज को पुलिस ने बरसाना के लाडली दास आश्रम से सकुशल बरामद कर लिया है. बताया जा रहा है कि अनुज ने केली कुंज आश्रम में दीक्षा ले ली थी. वह अपने घर वापस नहीं जाना चाहता था.

प्रेमानंद महाराज के केली कुंज से गायब अनुज, पुलिस को लाडली आश्रम से मिलाZoom

16 साल का अनुज प्रेमानंद महाराज के आश्रम से मिला.

Premanand Maharaj Ashram Missing Boy: संत प्रेमानंद महाराज के वृंदावन स्थित ‘केली कुंज’ आश्रम से लापता हुए किशोर को बरसाना पुलिस ने ढूंढ निकाला है. उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सादाबाद का रहने वाला 16 वर्षीय किशोर अनुज पिछले 3 महीने से लापता चल रहा था. बरसाना पुलिस ने शनिवार को अनुज को राधा बाग मार्ग स्थित लाडली दास आश्रम से सकुशल बरामद किया. इसके बाद आश्रम के बाहर धरने पर बैठे परिजनों के सौंप दिया.

जानकारी के अनुसार, हाथरस के सादाबाद का रहने वाला 16 साल का अनुज की आध्यात्मिक मामलों में गहरी रुचि थी. इसी के चलते वह करीब 3 महीने पहले बिना किसी को बताए घर से निकल गया था. परिजनों ने उसे हर जगह तलाशा. कुछ समय बाद परिजनों को भनक लगी कि अनुज वृंदावन पहुंच गया है. उसने संत प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम में दीक्षा ग्रहण कर ली है. दीक्षा लेने के बाद अनुज का सांसारिक जीवन से मोहभंग हो गया था. उसने ठान लिया था कि वह अब लौटकर अपने घर वापस नहीं जाएगा.

आश्रम छोड़कर भागा अनुज
महीनों तक जब बेटे का कोई पुख्ता सुराग नहीं मिला. आश्रम प्रबंधन पर भी स्पष्ट जवाब न देने के आरोप लगे. अनुज के परिजनों को किसी प्रकार की अनहोनी की आशंका सताने लगी थी. परेशान होकर परिजनों ने वृंदावन पहुंचकर केली कुंज आश्रम के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया. इस धरने के चलते आश्रम प्रबंधन में भी भारी हड़कंप मच गया. कई तरह के सवाल खड़े होने लगे. जैसे ही यह बात अनुज को पता चली कि उसके घरवाले उसे ले जाने के लिए धरना दे रहे हैं, वह गुपचुप तरीके से केली कुंज आश्रम से निकल गया और बरसाना के लाडली दास आश्रम में आकर शरण ले ली.

चौकी प्रभारी की तत्परता से परिवार से मिला किशोर
बरसाना में अनुज के छिपे होने की भनक लगते ही पुलिस एक्शन में आ गई. बरसाना कस्बा चौकी प्रभारी गौरव तोमर को जब लाडली दास आश्रम में एक अज्ञात किशोर के रहने की पुख्ता सूचना मिली, तो उन्होंने तत्काल वहां पहुंचकर अनुज से संपर्क किया. पूछताछ के बाद चौकी प्रभारी ने हाथरस की सादाबाद पुलिस और किशोर के परिजनों को सूचना दी.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Mathura,Uttar Pradesh

First Published :

October 03, 2026, 23:01 IST

[ad_2]

Source link

Views: 42
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

भारत की जीत पर जोधपुर में जश्न, पाकिस्तान को हराकर गोल्ड जीतने पर रवि बिश्नोई के घर गूंजी खुशियां

Next Post

दिशा सालियान केस में नया मोड़, वकील के बड़े दावे से गरमाई सियासत- ‘हमारे कयास सच साबित हो रहे हैं’

Next Post
दिशा सालियान केस में नया मोड़, वकील के बड़े दावे से गरमाई सियासत- ‘हमारे कयास सच साबित हो रहे हैं’

दिशा सालियान केस में नया मोड़, वकील के बड़े दावे से गरमाई सियासत- 'हमारे कयास सच साबित हो रहे हैं'

Related Posts

  • नंदवारा हत्याकांड में पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, Uttar-pradesh Hindi News नंदवारा हत्याकांड में पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, Uttar-pradesh Hindi News
  • Hindustan Special: मोती पालन और हैचरी स्थापना ने मत्स्यपालक को दी उम्मीद, बजट ने रोकी राह, Uttar-pradesh Hindi News Hindustan Special: मोती पालन और हैचरी स्थापना ने मत्स्यपालक को दी उम्मीद, बजट ने रोकी राह, Uttar-pradesh Hindi News
  • यूपी में वाल्मिकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, 26 अक्तूबर को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, Uttar-pradesh Hindi News यूपी में वाल्मिकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, 26 अक्तूबर को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, Uttar-pradesh Hindi News
  • दूसरी शादी की तैयारी में थी पत्नी, खबर मिलते ही पुलिस लेकर आ गया पहला पति, Uttar-pradesh Hindi News दूसरी शादी की तैयारी में थी पत्नी, खबर मिलते ही पुलिस लेकर आ गया पहला पति, Uttar-pradesh Hindi News
  • जिसके साथ लिव-इन में रहती थी महिला, उस पर करा देती थी केस; पुराने आशिक ने गला घोंटकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News जिसके साथ लिव-इन में रहती थी महिला, उस पर करा देती थी केस; पुराने आशिक ने गला घोंटकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement