• Home
  • Privacy Policy
Friday, August 7, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

जेन G की भाषा में रमे मोदी, हैंडलूम कपड़े में GRWM Video बनाने कहा, मतलब पता है?, National Hindi News

Admin by Admin
August 7, 2026
in राष्ट्रीय
0
जेन G की भाषा में रमे मोदी, हैंडलूम कपड़े में GRWM Video बनाने कहा, मतलब पता है?, National Hindi News
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

GRWM Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेन जी यानी नई पीढ़ी के बच्चों की भाषा में रमते जा रहे हैं। हाल के दिनों में मोदी के कई रील वीडियो में जेन जी के लिंगो का छिटपुट इस्तेमाल करते हुए उनसे जुड़ने की कोशिश हुई है।

PM Narendra Modi Handloom GRWM Video

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की देर शाम जारी एक वीडियो संदेश में देश के लोगों से हैंडलूम डे पर हतकरघा से बने कपड़ों में वीडियो बनाकर GRWM वीडियो शेयर करने कहा है।

GRWM Videos: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से 7 अगस्त राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर हैंडलूम से बने कपड़ों और परिधान में GRWM वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करने की अपील की है। मोदी ने लोगों से हैंडलूम उत्पादों के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल का आह्वान करते हुए कहा कि यह हमारे गरीब हस्तकरघा कारीगरों का जीवन बेहतर कर सकता है। अगर आप जेन जी या अल्फा नहीं हैं और यह सोच रहे हैं कि GRWM वीडियो क्या होता है तो पहले इसका पूरा फॉर्म Get Ready With Me जान लीजिए। नई पीढ़ी के नौजवान घर से बाहर निकलने से पहले कपड़े पहनने, सजने-संवरने वगैरह का वीडियो बनाकर #GRWM हैशटैग के साथ इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हैं। इसमें ऑफिस या फिर पार्टी के लिए बाहर जाने से पहले मेक-अप करने के वीडियो भी खूब डाले जाते हैं।

पीएम मोदी ने गुरुवार की देर शाम एक रील बनाकर कहा- ‘साथियों, 1905, 7 अगस्त, हमें भूलना नहीं है। 7 अगस्त 1905 को देश की आजादी के लिए स्वदेशी आंदोलन प्रारंभ हुआ था। आत्मनिर्भर भारत की नींव डाली गई थी। अंग्रेजों के खिलाफ देशवासियों ने एक बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी थी। जन-जन जुड़ गया था। अभी पिछले सप्ताह आप सबने फ्रेंडशिप डे मनाया। मैं आज आग्रह करता हूं, 7 अगस्त, हैंडलूम डे होता है। हमने इतने ही उत्साह और उमंग के साथ हैंडलूम डे मनाना है। हैंडलूम डे मनाने का मतलब है, हर गरीब परिवार, बुनकर परिवार, जो अपने हाथों से, अपने छोटे-छोटे घर में लूम पर कपड़े बनाते हैं। और नई-नई वैराइटीज होती है। आप देखिए ना, क्या कुछ नहीं है।’

मोहन भागवत का BJP और RSS को संदेश- जेन Z देश विरोधी नहीं, हमसे ज्यादा ईमानदार पीढ़ी है

प्रधानमंत्री ने आगे कहा- ‘आप भी इस प्रकार से एक हैंडलूम की वैराइटी के साथ GRWM वीडियो करके दुनिया के सामने अपनी बात रख सकते हैं। हैंडलूम के लिए लोगों को प्रेरित कर सकते हैं। हमारा काम है आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए हमारे इन छोटे-छोटे गरीब परिवारों को भी आर्थिक रूप से समृद्ध करना। हम स्वयं हैंडलूम से कुछ ना कुछ खरीदें। उसका एक वीडियो बनाएं। देश और दुनिया में उस वीडियो को प्रचारित करें। ताकि हमारे बुनकर भाई-बहनों के सामर्थ्य का परिचय दुनिया को भी हो।’

आंकड़े: पीएम मोदी की अपील के बाद पेट्रोल, डीजल, LPG की खपत पर क्या पड़ा असर?

जंतर-मंतर पर जून और जुलाई के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले छात्र आंदोलन में बड़े पैमाने पर जेन जी के बच्चों की भागीदारी दिखी थी। मोदी सरकार ने आंदोलन को बारी-बारी से सोनम वांगचुक और सीजेपी नेतृत्व के साथ समझौता करके खत्म कराया, जिसमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ। पीएम मोदी ने आंदोलन के दौरान 23 जुलाई को अपना पहला रील बनाया था, जिसमें वो जेन जी से मुखाबित हुए थे। इसके बाद से अब तक मोदी 6 रील बना चुके हैं। मोबाइल से बनाए जा रहे इन वीडियो में पीएम यथासंभव जेनजी की शब्दावली का इस्तेमाल करते हुए अपनी बातें रखने और उनसे जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

Source link

Previous Post

सोनभद्र. नगर पालिका के दावों की खुली पोल, क्षेत्र में शो पीस बनी हैंगिंग लैंटर्न लाइट

Next Post

भारत का वो गांव जिसमें सिर्फ 100 घर, लेकिन चार साल में दिए 120 ट्रॉफियां और 179 मेडल, यहां से किसान नहीं चेस मास्टर निकलते हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • भारत का वो गांव जिसमें सिर्फ 100 घर, लेकिन चार साल में दिए 120 ट्रॉफियां और 179 मेडल, यहां से किसान नहीं चेस मास्टर निकलते हैं
  • जेन G की भाषा में रमे मोदी, हैंडलूम कपड़े में GRWM Video बनाने कहा, मतलब पता है?, National Hindi News
  • सोनभद्र. नगर पालिका के दावों की खुली पोल, क्षेत्र में शो पीस बनी हैंगिंग लैंटर्न लाइट
  • देश विरोधी नहीं, हमसे ईमानदार है जेन Z; मोहन भागवत का BJP ही नहीं, RSS को भी संदेश, National Hindi News
  • ये गोल्ड मेडल हमारा है, हमें इसे जीतना है… मैट के बाहर से कोच की ललकार, अस्मिता डे ने बताई इतिहास रचने की इनसाइड स्टोरी

Breaking News

भारत का वो गांव जिसमें सिर्फ 100 घर, लेकिन चार साल में दिए 120 ट्रॉफियां और 179 मेडल, यहां से किसान नहीं चेस मास्टर निकलते हैं

भारत का वो गांव जिसमें सिर्फ 100 घर, लेकिन चार साल में दिए 120 ट्रॉफियां और 179 मेडल, यहां से किसान नहीं चेस मास्टर निकलते हैं
by Admin
August 7, 2026
0

नई दिल्ली. देश के गांवों की पहचान अक्सर खेती-किसानी से होती है, लेकिन गुजरात का एक छोटा-सा गांव इस सोच...

Read moreDetails

जेन G की भाषा में रमे मोदी, हैंडलूम कपड़े में GRWM Video बनाने कहा, मतलब पता है?, National Hindi News

जेन G की भाषा में रमे मोदी, हैंडलूम कपड़े में GRWM Video बनाने कहा, मतलब पता है?, National Hindi News
by Admin
August 7, 2026
0

GRWM Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेन जी यानी नई पीढ़ी के बच्चों की भाषा में रमते जा रहे हैं। हाल...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio