• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 6, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. घोरावल के उभ्भा गांव में विकास की योजनाओं की हालात बदहाल: रामराज

JK Gupta by JK Gupta
March 9, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र…….


Sonbhadra । घोरावल तहसील के उभ्भा गांव में सरकार की विकास योजनाओं की हालत बदहाल होती नजर आ रही है। वर्ष 2019 में हुए उभ्भा नरसंहार के बाद सरकार द्वारा आदिवासी गांव के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की गई थीं, लेकिन अब ये योजनाएं या तो बंद हो चुकी हैं या फिर भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ती दिखाई दे रही हैं। उक्त बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज गौड़ ने डीएम को दिए ज्ञापन में उल्लेख किया है।

आगे कहा कि घोरावल तहसील के ग्राम सभा उभ्भा में वर्ष 2019 में आदिवासियों के साथ हुए जघन्य हत्याकांड के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने गांव के विकास के लिए कई योजनाएं लागू की थीं। इन योजनाओं का उद्देश्य आदिवासी परिवारों के जीवन स्तर को सुधारना और गांव में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना था। लेकिन वर्तमान में इन योजनाओं की स्थिति बेहद खराब बताई जा रही है।

गांव में लगाया गया सोलर प्लांट लगभग बंद हो चुका है। जानकारी के अनुसार करीब 20 सोलर पैनल चोरी हो चुके हैं, जिससे बिजली उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया है। इतना ही नहीं, प्लांट की बैटरियां भी आए दिन चोरी होने की खबर सामने आती रहती है।

हैरानी की बात यह है कि सोलर प्लांट से करीब 60 मीटर की दूरी पर ही पुलिस चौकी स्थापित है, इसके बावजूद लगातार हो रही चोरी पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। वहीं गांव में लगाया गया आरओ प्लांट भी बदहाली की मार झेल रहा है। इसके चलते ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा नहीं मिल पा रही है। उभ्भा प्राथमिक विद्यालय में भी पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे छोटे-छोटे बच्चों को मजबूरी में बोरिंग का पानी पीना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि साफ-सफाई की व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमरा गई है। ऐसे में गांव के विकास के लिए शुरू की गई योजनाएं अब खुद बदहाली का शिकार होती नजर आ रही हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और बंद पड़ी योजनाओं को जल्द से जल्द चालू कराया जाए, ताकि आदिवासी गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। जिला अध्यक्ष रामराज गौड़ के साथ राजीव त्रिपाठी, दया शंकर देव, श्रीकांत मिश्रा मौजूद रहे।

Previous Post

ओबरा. मुख्यमंत्री की मां पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर भाजपाइयों ने मौलाना का किया पुतला दहन

Next Post

सोनभद्र. स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के बदहाली को लेकर कलेक्ट्रेट में सपा का प्रदर्शन

Next Post

सोनभद्र. स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के बदहाली को लेकर कलेक्ट्रेट में सपा का प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • रेलवे TC से जैवलिन स्टार बनने तक का सफर, जयपुर के इस खिलाड़ी ने अरशद नदीम को छोड़ा पीछे, अब ओलंपिक पर नजर
  • बीजपुर. तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन
  • म्योरपुर. तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह! खाई में गिरी केनरा बैंक मैनेजर की कार, पलटने के बाद भी बची तीनों की जान
  • सलखन. मगरमच्छ के हमले में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • सोनभद्र. लंबित भुगतान जारी कराने की मांग, ग्राम प्रधान ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Breaking News

रेलवे TC से जैवलिन स्टार बनने तक का सफर, जयपुर के इस खिलाड़ी ने अरशद नदीम को छोड़ा पीछे, अब ओलंपिक पर नजर

रेलवे TC से जैवलिन स्टार बनने तक का सफर, जयपुर के इस खिलाड़ी ने अरशद नदीम को छोड़ा पीछे, अब ओलंपिक पर नजर
by Admin
August 6, 2026
0

Last Updated:August 06, 2026, 16:19 ISTJaipur Sports News: जयपुर के रेलवे टिकट चेकर (TC) ने जैवलिन थ्रो में प्रदर्शन करते...

Read moreDetails

बीजपुर. तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन

by JK Gupta
August 6, 2026
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा.... डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी रिहंदनगर में आयोजित तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का समापन आज सोनशक्ति स्टेडियम में...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio