• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 6, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के बदहाली को लेकर कलेक्ट्रेट में सपा का प्रदर्शन

JK Gupta by JK Gupta
March 9, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र…….


Sonbhadra । जनपद में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में लोढ़ी स्थित स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में कई तरह की स्वास्थ्य दुर्व्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा है।

दरअसल, समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोढ़ी स्थित स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में व्याप्त स्वास्थ्य अव्यवस्थाओं को लेकर प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं का कहना है कि सोनभद्र जैसा अति पिछड़ा और दुरूह क्षेत्र होने के बावजूद मेडिकल कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।

सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों को पर्याप्त दवाएं नहीं मिल रही हैं और अस्पताल की तीसरी मंजिल पर पानी की व्यवस्था भी नहीं है, जिससे मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सपा सरकार के दौरान बनाए गए ट्रामा सेंटर और बर्न यूनिट लंबे समय से बंद पड़े हैं, जिन्हें तत्काल प्रभाव से शुरू कराया जाना चाहिए।

इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में एंबुलेंस समय से नहीं पहुंच पा रही है, जिससे गांव के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की कमी है और लगाए गए अल्ट्रासाउंड उपकरण भी बंद पड़े हैं।

सपा नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्सरे की व्यवस्था भी बदहाल है। साथ ही नगर में 24 घंटे संचालित होने वाला सीटी स्कैन अस्पताल की भी आवश्यकता बताई गई। समाजवादी पार्टी ने प्रशासन से मांग की है कि इन सभी स्वास्थ्य दुर्व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाए ताकि जनपद सोनभद्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

इस दौरान मनीष त्रिपाठी, संजय पटेल, मुन्ना कुशवाहा, गोपाल गुप्ता, सुरेश अग्रहीर और नीरज सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post

सोनभद्र. घोरावल के उभ्भा गांव में विकास की योजनाओं की हालात बदहाल: रामराज

Next Post

दुद्धी. 15 मार्च को भव्य चंद्रवंशी क्षेत्रीय चेतना सम्मेलन व होली मिलन समारोह

Next Post

दुद्धी. 15 मार्च को भव्य चंद्रवंशी क्षेत्रीय चेतना सम्मेलन व होली मिलन समारोह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. लंबित भुगतान जारी कराने की मांग, ग्राम प्रधान ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. विश्व स्तनपान सप्ताह पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया जागरूक
  • बीजपुर, दो मोटर साइकिल की आमने सामने भिड़ंत, तीन घायल
  • सोनभद्र. हिन्दुआरी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी ट्रक से टकराई बाइक; युवक की मौके पर मौत
  • अरशद नदीम क्यों नहीं जीत पाए कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल? इस चीज पर फोड़ा खराब परफॉर्मेंस का ठीकरा, Sports Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. लंबित भुगतान जारी कराने की मांग, ग्राम प्रधान ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

by JK Gupta
August 6, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन..... जनपद सोनभद्र के विकास खंड घोरावल के शाहगंज मंडल के भाजपा पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एवं...

Read moreDetails

सोनभद्र. विश्व स्तनपान सप्ताह पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया जागरूक

by JK Gupta
August 6, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन....... -- मां का दूध शिशु के संपूर्ण विकास के लिए सर्वोत्तम आहार, घर-घर संदेश पहुंचाने पर जोर...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio