• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. खेत में करंट लगने से किसान की मौत, शिकायतों के बाद भी नहीं जागा बिजली विभाग

JK Gupta by JK Gupta
March 7, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र…. 


Sonbhadra । जनपद से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां करंट लगने से एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेत से घर लौटते समय किसान हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। ग्रामीणों का आरोप है कि इस खतरनाक बिजली लाइन को लेकर कई बार बिजली विभाग से शिकायत की जा चुकी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

मामला पन्नूगंज थाना क्षेत्र के विषुनपुरवा गांव का है। यहां 70 वर्षीय किसान अमरनाथ ओझा शुक्रवार सुबह अपने नाती के साथ खेत पर गए थे। दोपहर में खेत का हालचाल देखने के बाद जब वे घर लौट रहे थे, उसी दौरान रास्ते में ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन का तार उनके सिर और टोपी से छू गया।

करंट लगते ही अमरनाथ ओझा जमीन पर गिर पड़े। साथ में मौजूद उनके नाती ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया,।

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने जांच के बाद किसान को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ माह पहले गांव के पास ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद हाई वोल्टेज तार खींचे गए थे। ये तार काफी नीचे लटक रहे थे, जिसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग से की गई, लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Previous Post

अनपरा. देशी मदिरा की दुकान में लगी आग, अफरा तफरी का माहौल

Next Post

बीजपुर. आईएएस बना डीएवी रिंहदनगर का पूर्व छात्र

Next Post

बीजपुर. आईएएस बना डीएवी रिंहदनगर का पूर्व छात्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अनपरा. देशी मदिरा की दुकान में लगी भीषण आग, सेल्समैन ने भागकर बचाई जान, लाखों की शराब जलकर राख
  • बीजपुर. आईएएस बना डीएवी रिंहदनगर का पूर्व छात्र
  • सोनभद्र. खेत में करंट लगने से किसान की मौत, शिकायतों के बाद भी नहीं जागा बिजली विभाग
  • अनपरा. देशी मदिरा की दुकान में लगी आग, अफरा तफरी का माहौल
  • अनपरा. खबर का हुआ असर: 12 घंटे में चोरी की ज्वेलरी बरामद, पीड़ित ने पुलिस को कहा धन्यवाद

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.