Last Updated:
भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने दुबई में फंसने का अपना खौफनाक अनुभव शेयर किया. ईरान के द्वारा दुबई में की एयर स्ट्राइक के कारण सिंधु हवाई अड्डे पर फंस गई थी. उनके साथ उनका कोच भी थे. हालांकि, सिंधु सुरक्षित वापस भारत लौट आईं हैं, जिसके बाद उन्होंने अपने अनुभव को शेयर किया है.

ओलंपिक चैंपियन पीवी सिंधु दुबई से भारत पहुंची
नई दिल्ली: भारत की स्टार शटलर और ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु हाल ही में ईरान और अमेरिका की लड़ाई के कारण दुबई में फंस गईं थी. सिंधु ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के लिए बर्मिंघम जा रहीं थी, लेकिन जैसे ही वह दुबई पहुंची तो ईरान-अमेरिका संघर्ष के कारण मध्य एशिया के एयर स्पेस को बंद कर दिया गया, जिसके कारण दुबई के रास्ते जितनी भी फ्लाइट यूरोप, अमेरिका और इंग्लैंड के लिए जानी थी सबको रद्द कर दिया गया.
पीवी सिंधु की भी उन्हीं में से एक फ्लाइट थी. दुबई में फंसने के बाद सिंधु ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की थी. वहीं अब भारत लौटने के बाद उन्होंने दुबई के खौफनाक हालात के बारे में बताया है. पीवी सिंधु ने कहा, “यह एक मुश्किल स्थिति थी. मैं बर्मिंघम में एक टूर्नामेंट के लिए जा रही थी और जब हम दुबई में उतरे, तो 15 मिनट बाद ही हवाई क्षेत्र बंद हो गया.”
दुबई में डरावना अनुभव था- सिंधु
दुबई क के डरावने अनुभव को लेकर पीवी सिंधु ने कहा, “शुरू में हमें समझ नहीं आया कि ऐसा क्यों हुआ, लेकिन बाद में जब हमें पता चला तो हमें लगा कि शायद जल्द ही सब ठीक हो जाएगा. लेकिन, दिन-ब-दिन वे कहते रहे कि हवाई क्षेत्र बंद है, इसलिए यह थोड़ा डरावना था. मेरे कोच हवाई अड्डे पर थे और उन्हें तेज आवाजें सुनाई दे रही थीं और उन्होंने घना धुआं देखा था.”
सिंधु ने आगे कहा, “उसके बाद भी सभी यात्री बाहर निकले और बस से गए… अगले दिन होटल में भी हमें वही आवाजें सुनाई दीं… लेकिन मैं दुबई में भारतीय दूतावास और हमारी सरकार की बहुत आभारी हूं क्योंकि उन्होंने बहुत अच्छा समन्वय किया और बहुत मदद की, क्योंकि वहां इतने सारे लोगों को ठहराना इतना आसान नहीं है. उनके पास उस दौरान कुछ उड़ानें भी थीं और सौभाग्य से मैं उनमें से एक में थी.”
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
