घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी….

घोरावल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय दीवा के प्रांगण में शनिवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इस मौके पर अभिभावक सम्मान समारोह और कक्षा 5 के बच्चों का विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पटेल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
छात्राओं ने मंत्रमुग्ध कर देने वाली सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।छात्रों द्वारा विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति शनिवार देर शाम तक चला।कार्यक्रम में आये अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने की अपील की। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा का कोई विकल्प नही है।शिक्षा ही ऐसी कुंजी है जिससे सभी समस्याओं का समाधान होता है।मौके पर सर्वाधिक उपस्तिथि वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को सम्मानित भी किया गया।

प्राथमिक विद्यालय दीवा की प्रभारी प्रधानाध्यापिका संगीता ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर एसआरजी संजय मिश्रा विनोद कुमार, एआरपी मयंक दुबे, ओम प्रकाश, अनिल कुमार प्रजापति, कौशर जहां सिद्दीकी, अटेवा ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, कुंवर सिंह, शिव प्रसाद वैश्य, गुंजन, बृजेश सिंह, रामरक्षा, शीशम सिंह, अनीता देवी, संजय कुमार इत्यादि मौजूद रहे। संचालन शिक्षकद्वाय राजेश कुमार पटेल व अशोक कुमार ने किया ।