• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. पुराने घाघर पुल के ध्वस्तीकरण के दौरान लोहे की पाइप,सरिया, एंगल को जबरिया उठा ले जाने वालों की लगी भीड़

JK Gupta by JK Gupta
February 28, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सलखन/सोनभद्र. @बद्री प्रसाद…..


— कई कुंतल स्क्रैप चोरी,कार्य के दौरान दुर्घटना की जतायी गई सम्भावना,प्रशासन से सुरक्षा की गुहार


सदर विकासखंड के गुरमा-मारकुंडी स्थित जिला जेल मुख्य मार्ग मीना बाजार में बनी घाघर नदी पुल के काफी जीर्णशीर्ण होने के पश्चात जिसे पुनः नये सिरे से शासन स्तर से 4 करोड़ 32 लाख के लगभग की लागत शासन स्तर से स्वीकृति मिलने पर कार्यदायी संस्था द्वारा मशीनों से पुराने घाघर पुल के तोड़ने के दौरान शनिवार को घाघर नदी में लोहे की पाइप,सरिया,एंगल आदि को जबरिया उठा ले जाने वालों तथा कबाड़ बीनने वालो की भीड़ लग गई थी।

जिससे मशीनों के कार्य प्रभावित हो गया था।जिसे कार्य करा रहे कर्मचारियों ने कबाड़ बीन रहे लोगों को मना भी किया इसके बावजूद भी लोग नहीं माने।बताते हैं कि कुछ लोग कर्मचारियों से सांठगांठ करके औने पौने दामो पर खरीद कर अपने घरों में सुव्यवस्थित रख रहे हैं।कई कुंतल लोहे के चोरी होने का समाचार भी प्रकाश में आ रहा है।कबाड़ बनने वालों ने सारी हदें पार करते हुए दिनदहाड़े बकायदे टेंपो लगाकर स्क्रैप चोरी करने का बाज नहीं आ रहे हैं।

किसी दुर्घटना से बचने के लिए स्थानीय प्रबुद्ध और कर्मचारियों ने विभागीय जेई रवि कुमार मौर्या को अवगत कराने के पश्चात गुरमा पुलिस चौकी प्रभारी को अवगत करा कर सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग किया है।

Previous Post

सोनभद्र. बड़ी कार्रवाई: एक्सियन, एसडीओ भी निलंबित, अब तक पांच पर हुई कार्रवाई

Next Post

घोरावल. मृतक लाइनमैन के परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम

Next Post

घोरावल. मृतक लाइनमैन के परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जिदंगी बहुत नाजुक है… पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं, क्या ऑल इंग्लैंड ओपन में खेल पाएंगी?
  • दुद्धी. चार महीने इलाज के बाद अशोक मसीह (चालक) की हुई मौत
  • दुद्धी. सेवानिवृत नायब तहसीलदार को दी गई भावभीनी विदाई
  • चोपन. बैरियर के कंपोजिट विद्यालय में उल्लास के साथ मना ‘होली मिलन’ उत्सव
  • सोनभद्र. कोषागार में दिवंगत शिक्षकों की स्मृति में शोक

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.