सलखन/सोनभद्र. @बद्री प्रसाद…

सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी ग्राम पंचायत स्थित अवयी कम्पोजिट विद्यालय के प्रागंण में चकबंदी विभाग के अधिकारी बरमेश्वर उपाध्याय के कुशल नेतृत्व में ग्राम चौपाल लगाकर किसानों की भूमि विवादित समस्याओं को देखते हुए मौके पर ही निस्तारण किया गया।
ऐसे भी भूमि विवादित मामले आये जो दो किसानों के बीच वर्षों से चली आ रही कोट कचरी के मामले को दोनो पक्षों के सहमति से सुलझाते निस्तारण कर दिया गया।
इस सम्बंध में चकबंदी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि माननीय चकबंदी आयुक्त उत्तर प्रदेश सरकार व जिलाधिकारी के मार्ग दर्शन पर यह कार्य सभी जगह चल रहे चकबंदी विभाग के ग्राम सभाओं में किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण से किसानों के चहरो पर खुशी देखी गई जो सभी क्षेत्र के किसानों ने इस कार्य की प्रशंसा की।
उक्त अवसर मुख्य रुप दिलिप कुमार मौर्य, रामलाल बर्मा कानुन गो,मो असलम लेखपाल, सत्यदेव पाण्डेय, अरुण कुमार पाण्डेय, राजाराम पाठक,नारद भारती, सुखलाल पाल,इत्यादि लोग उपस्थित थे।