Last Updated:
बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना की जोड़ी को 70 के दशक की सबसे चर्चित जोड़ियों में गिना जाता है. उस दौर में दोनों की फिल्मों, स्टारडम और स्क्रीन प्रेजेंस की खूब तुलना होती थी. लोगों को लगता था कि दोनों एक-दूसरे के बड़े प्रतिद्वंद्वी हैं. हालांकि, असल जिंदगी में कहानी कुछ और ही थी. दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी और यह रिश्ता फिल्मों की कामयाबी या स्टारडम से कहीं आगे था.
अमिताभ संग हिट थी जोड़ी
नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन ने कई मौकों पर अपने दोस्त विनोद खन्ना से जुड़े किस्से सुनाए थे. इनमें से एक किस्सा काफी दिलचस्प है. दरअसल, उस समय अमिताभ के पास एक मशहूर डिस्को क्लब की मेंबरशिप नहीं थी, जबकि विनोद खन्ना उसके मेंबर थे. ऐसे में जब दोनों को वहां जाना होता था, तो विनोद अपने दोस्त अमिताभ को भी अपने साथ अंदर ले जाते थे.
दोनों की दोस्ती फिल्म इंडस्ट्री में उनके शुरुआती दिनों में हुई थी. 6 अक्टूबर 1946 को जन्मे विनोद खन्ना तब इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे थे. दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन भी अपने करियर के संघर्ष के दौर से गुजर रहे थे. दोनों ने फिल्म ‘रेशमा और शेरा’ में साथ काम किया था. इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और वक्त के साथ यह रिश्ता और मजबूत होता चला गया.
बिग बी ने सुनाया था किस्सा
अमिताभ ने विनोद खन्ना को याद करते हुए बताया था कि शूटिंग के दिनों में दोनों अक्सर साथ लंच किया करते थे. कई बार दोनों मेकअप रूम में बैठकर घंटों बातें करते रहते थे. शूटिंग खत्म होने के बाद भी दोनों का साथ खत्म नहीं होता था. पैकअप के बाद दोनों अपनी कार से निकल पड़ते और देर रात तक ड्राइव करते हुए जुहू बीच पहुंच जाते थे. वहां दोनों काफी समय साथ बिताते थे. इन यादों में ताज होटल के डिस्को क्लब वाला किस्सा सबसे मजेदार है. अमिताभ ने अपने ब्लॉग में बताया था कि उस समय विनोद खन्ना क्लब के मेंबर थे, लेकिन उनके पास मेंबरशिप नहीं थी. इसलिए विनोद उन्हें अपने साथ अंदर ले जाया करते थे. यह छोटा सा किस्सा दोनों की दोस्ती की सहजता और अपनापन दिखाता है.
साथ में दीं कई हिट फिल्में
ऑनस्क्रीन से बने थे ऑफस्क्रीन दोस्त
दोनों की दोस्ती उस दौर में भी कायम रही, जब मीडिया में उन्हें एक-दूसरे का प्रतिद्वंद्वी बताया जाता था. 70 के दशक में अमिताभ बच्चन का स्टारडम तेजी से बढ़ रहा था और विनोद खन्ना भी अपनी अलग जगह बना चुके थे. दोनों ने एक साथ कई हिट फिल्मों में काम किया और दर्शकों ने उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया. ‘हेरा फेरी’, ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘परवरिश’ और ‘मुकद्दर का सिकंदर’ जैसी फिल्मों में दोनों साथ नजर आए. पर्दे पर कभी दोनों दोस्त बने तो कभी भाइयों के किरदार में दिखाई दिए. ‘मुकद्दर का सिकंदर’ में उनकी दोस्ती कहानी का अहम हिस्सा थी. वहीं ‘परवरिश’ में दोनों ने भाइयों का रोल निभाया था. ‘अमर अकबर एंथनी’ में भी दोनों की जोड़ी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया.
बता दें कि अमिताभ और विनोद खन्ना की कथित राइवलरी को लेकर उस समय काफी कुछ लिखा गया. हालांकि, विनोद खन्ना ने साल 2006 में एक इंटरव्यू में इन बातों को खारिज कर दिया था. उन्होंने कहा था कि दोनों के बीच राइवलरी की बातें मीडिया की बनाई हुई थीं और असल में वे दोनों अच्छे दोस्त थे.
विनोद खन्ना का 27 अप्रैल 2017 को निधन हो गया. हालांकि, अमिताभ बच्चन के साथ उनकी दोस्ती के ये किस्से आज भी दोनों के खास रिश्ते की याद दिलाते हैं.
About the Author
.jpeg?impolicy=website&width=52&height=52)
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
और पढ़ें

