Last Updated:
Premanand Ashram: वृंदावन स्थित संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला गहराता जा रहा है. सामने आए नए सीसीटीवी फुटेज में रसिक दुलारी चौथी मंजिल से नीचे कूदते नजर आ रहे हैं, जबकि पीछे एक अन्य व्यक्ति दौड़ता दिखाई दे रहा है. वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके प्राइवेट पार्ट के कटने और शरीर पर कई गंभीर चोटों के चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. इस रहस्यमयी घटना के बाद आश्रम में अनिश्चितकाल के लिए दर्शन और दीक्षा बंद कर दी गई है. इसी बीच आश्रम से एक अन्य शिष्य के लापता होने का आरोप लगाते हुए परिजन धरने पर बैठ गए हैं.
संत प्रेमानंद महाराज (फाइल फोटो)
Sant Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत को लेकर चर्चाएं खत्म नहीं हो रही हैं. पुलिस मौत का सच जानने के लिए जांच में जुटी है. उनकी मौत और आश्रम को लेकर सस्पेंस बढ़ता जा रहा है. इस घटना के बाद से आश्रम में दर्शन और दीक्षा पर अनिश्चित काल के लिए रोक लगा दी गई है. साधकों के लिए बनाया गया ड्रेस कोड भी खत्म कर दिया है. रसिक दुलारी का एक नया सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें रसिक दुलारी छत से नीचे कूदते दिखाई दे रहे हैं. फुटेज में एक और शिष्य छत की ओर आता दिख रहा है. जिसके बाद एक बार फिर छत से छलांग लगाने की परिस्थितियों और मौत पर नए सवाल खड़े हो गए है.
एक शिष्य की संदिग्ध हालातों में मौत की गुत्थी अभी सुलझी नहीं है, इसी बीच प्रेमानंद महाराज के आश्रम से एक और शिष्य के गायब होने के गंभीर आरोप लग रहे हैं. उसका परिवार आश्रम के बाहर धरने पर बैठ गया है.
नया सीसीटीवी फुटेज डराने वाला
नए CCTV फुटेज में प्रेमानंद जी के शिष्य रसिक दुलारी शरण एकदम परेशान नजर आ रहे हैं. वीडियो में वे छत की रेलिंग पर बैठे हुए दिख रहे हैं. बाउंड्री पर बैठे हुए रसिक दुलारी काफी टेंशन में नजर आ रहे हैं. इनसे ठीक से चला भी नहीं जा रहा है. रसिक दुलारी बाउंड्री वॉल से उठते हैं और वहीं फर्श पर बैठ जाते हैं. अगले ही पल पीछे की ओर पीठ के बल लेट जाते हैं. ऐसा लग रहा कि वो किसी दर्द में हैं. किसी पीड़ा में हैं. रसिक दुलारी अचानक उठते हैं. दौड़ते हुए छत के सामने वाले हिस्से की ओर जाते हैं और बाउंड्री वॉल पर चढ़कर सीधे नीचे की ओर छलांग लगा देते हैं.
पीछे से दौड़ता आया दूसरा शख्स
रसिक दुलारी जैसे ही छलांग लगाते हैं. पीछे से एक शख्स सफेद रंग के कपड़े में आता हुआ दिखाई देता है. जो सामने की ओर दौड़ते हुए छत की रेलिंग से देखता है कि वो नीचे कूद गए. बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के चौथे फ्लोर से रसिक दुलारी शरण ने छलांग लगाई थी. जब वो नीचे गिरे थे तो उस रास्ते से कुछ लोग गुजर रहे थे. जैसे ही रसिक दुलारी नीचे गिरे वहां हड़कंप मच गया. लोगों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया लेकिन रसिक दुलारी ने दम तोड़ दिया. इधर पुलिस रसिक दुलारी शरण की मौत मिस्ट्री को सुलझाने में लगी हुई है. उधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं. रसिक दुलारी की बॉडी की इंटरनल और एक्सटर्नल जांच में ऐसी कई बातें सामने आई हैं, जिससे बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं.
बॉडी की एक्सटर्नल जांच के बाद उठे सवाल
- रसिक दुलारी के शरीर की एक्सटर्नल जांच में शरीर दो हिस्सों में पाया गया, उनका प्राइवेट पार्ट शरीर से अलग था.
- रसिक दुलारी शहण के प्राइवेट पार्ट के जड़ वाले हिस्से पर 5 टांके के निशान थे.
- सिर पर 14 टांके लगा हुआ घाव था. टखने से लेकर पैर तक फटा हुआ घाव मौजूद था.
- निचले होंठ फटा हुआ था. ठुड्डी पर गहरे घाव के निशान थे.
- रसिक दुलारी की छाती की बाईं तरफ की 5 से 8 नंबर की पसलियां टूटी हुई थीं.
- इंटरनल जांच में खोपड़ी के पीछे वाले हिस्से में खून का थक्का जमा हुआ था.
- हेयरलाइन फ्रेक्चर पाया गया. उनका दिमाग बिल्कुल पीला पड़ा हुआ था.
- उनका बायां फेफड़ा फटा हुआ था. उनके दोनों फेफड़े पीले पड़े हुए थे.
- रिपोर्ट के मुताबिक छाती की गुहा यानी थोरेसिक कैविटी में खून के थक्के जमे हुए थे.
पोस्टमार्टम में क्या बताया गया?
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये बताया गया है कि रसिक दुलारी शरण की मौत हेमरेजिक शॉक यानी बहुत ज्यादा खून बह जाने से हुई है. रिपोर्ट में ये भी लिखा है कि ये एक मेडिको-लीगल केस है, जिसमें सिर, छाती और प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोटें पाई गईं. दो-दो CCTV फुटेज सामने आ गए हैं. प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी ये बात आ गई. कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. वृंदावन के सर्किल ऑफसर संदीप सिंह ने इस घटना पर बताया कि हम लोगों को जांच के दौरान CCTV कैमरे मिले हैं. कैमरों की फुटेज में वे छत से ऊपर से कूदते हुए नजर आए हैं. कमरे के अंदर की परिस्थितियों के बारे में गहराई से और पूरी गंभीरता के साथ जांच की जा रही है. किन परिस्थितियों में उनके द्वारा आत्महत्या की गई, इसकी भी हम लोग गहनता से जांच कर रहे हैं.
About the Author

सुशांत सिन्हा को 20 से ज्यादा सालों के अनुभव है. सुशांत टाइम्स नेटवर्क, NDTV, News24 और इंडिया टीवी जैसे बड़े न्यूज़ नेटवर्क में काम करने का शानदार अनुभव है. अपने करियर में अहम एडिटोरियल और ऑन-एयर एंकरिंग की भ…
और पढ़ें

