• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Rajya Sabha Nomination Live: राज्यसभा चुनाव के लिए सपा करेगी तीसरे कैंडिडेट का ऐलान? BJP उम्मीदवार करेंगे नामांकन

Admin by Admin
October 6, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Rajya Sabha Nomination Live: राज्यसभा चुनाव के लिए सपा करेगी तीसरे कैंडिडेट का ऐलान? BJP उम्मीदवार करेंगे नामांकन


Last Updated:October 06, 2026, 06:03 IST

Rajya Sabha Nomination Live: उत्तर प्रदेश के 10 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है. ऐसे में बीते सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने जिन 8 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था, वह आज …और पढ़ें

सपा आज करेगी तीसरे उम्मीदवार का ऐलान? BJP के 8 उम्मीदवार करेंगे नामांकनZoom

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन.

Rajya Sabha Election Nomination Live: यूपी में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी आज अपने 8 प्रत्याशियों का नामांकन कराएगी. सभी प्रत्याशियों को बीजेपी कार्यालय बुलाया गया है. यहां से सभी उम्मीदवार एक साथ नामांकन के लिए रवाना होंगे. नामांकन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे. बीजेपी कार्यालय पर मंत्री, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने की भी तैयारी है.
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है. ऐसे में बीजेपी के नामांकन के साथ ही अब निगाहें समाजवादी पार्टी के अगले कदम पर भी टिकी हैं.

BJP Rajya Sabha Candidate List: बीजेपी ने 8 उम्मीदवारों के नामों का किया था ऐलान

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव-2026 के लिए अपने आठ प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान तथा श्रुति गंगवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है. यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि भाजपा अपना नौवां उम्‍मीदवार भी उतार सकती है.

RajyaSabha Election Nomination Live Update: सीएम योगी, डिप्टी सीएम और पंकज चौधरी की मौजूदगी में होगा नामांकन

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आठ उम्मीदवार मंगलवार को एक साथ नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. पार्टी द्वारा सोमवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई. बयान के अनुसार, भाजपा के सभी आठ प्रत्याशी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के मंत्रियों, पार्टी पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे.

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

October 06, 2026, 05:27 IST



Source link

Post Views: 3
Previous Post

दुनिया जिसे मानती थी अमिताभ का राइवल, वही आधी रात को बिग बी संग जाता था जुहू बीच, ऐसी थी दोनों की अनोखी दोस्ती

Next Post

‘भारत में शांति नहीं’ बयान पर घिरे संजय दत्त ने फिर दी सफाई, अब बोले- ‘जो कुछ कहा, वो स्क्रिप्टेड था’

Next Post
‘भारत में शांति नहीं’ बयान पर घिरे संजय दत्त ने फिर दी सफाई, अब बोले- ‘जो कुछ कहा, वो स्क्रिप्टेड था’

'भारत में शांति नहीं' बयान पर घिरे संजय दत्त ने फिर दी सफाई, अब बोले- 'जो कुछ कहा, वो स्क्रिप्टेड था'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.