• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘भारत में शांति नहीं’ बयान पर घिरे संजय दत्त ने फिर दी सफाई, अब बोले- ‘जो कुछ कहा, वो स्क्रिप्टेड था’

Admin by Admin
October 6, 2026
in मनोरंजन
0
‘भारत में शांति नहीं’ बयान पर घिरे संजय दत्त ने फिर दी सफाई, अब बोले- ‘जो कुछ कहा, वो स्क्रिप्टेड था’


Last Updated:October 06, 2026, 06:34 IST

Sanjay Dutt Clarifies Again: संजय दत्त के एक बयान ने सोशल मीडिया पर ऐसी हलचल मचाई कि अब एक्टर को दो बार अपना पक्ष साफ करना पड़ा. शेखर सुमन के शो में देश में ‘शांति’ को लेकर कही गई उनकी बातों पर सवाल उठे थे. अब संजय ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि आखिर उस बातचीत का पूरा संदर्भ क्या था. एक्टर ने साफ कहा कि शो में बोली गई बातें उनकी निजी सोच नहीं, बल्कि स्क्रिप्ट का हिस्सा थीं.

'भारत में शांति नहीं' बयान पर घिरे संजय दत्त ने फिर दी सफाई, बोले- जो कहा वो..Zoom

संजय दत्त ने फिर अपने बयान पर सफाई दी है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त एक बार फिर अपने उस बयान को लेकर सफाई देने सामने आए हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें अब भारत में पहले जैसी ‘शांति’ महसूस नहीं होती. शेखर सुमन के शो ‘शेखर टुनाइट’ में कही गई उनकी बात सोशल मीडिया पर चर्चा और विवाद का कारण बनी थी. अब एक नए वीडियो में संजय दत्त ने साफ किया है कि शो में कही गई बातें उनके निजी विचार नहीं थीं, बल्कि एक स्क्रिप्टेड सेगमेंट का हिस्सा थीं. उन्होंने कहा कि वह सिर्फ तय स्क्रिप्ट के मुताबिक परफॉर्म कर रहे थे. अपनी बात खत्म करते हुए उन्होंने हाथ जोड़े और कहा, ‘जय हिंद, जय भारत.’

वीडियो की शुरुआत में संजय दत्त ने बताया कि ‘शेखर सुमन के शो’ में कही गई उनकी कुछ बातों को लेकर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उनसे संपर्क किया है. कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें ये बात सुनकर हैरानी हुई, जबकि कुछ ने उनसे खुलकर असहमति जताई.

Advertisement
Advertisement
Advertisement

‘जो कुछ कहा, वो स्क्रिप्टेड था’

अपने नए वीडियो में संजय दत्त ने हिंदी में सीधे फैंस और उनकी नाराजगी पर बात की. उन्होंने कहा, ‘नमस्कार दोस्तों, हाल ही में ‘शेखर सुमन के शो’ में मेरे द्वारा कही गई कुछ बातों को लेकर कई लोगों ने मुझसे सोशल मीडिया पर संपर्क किया. कुछ लोगों ने कहा कि वे मेरी बातों से हैरान हैं, वहीं कई लोगों ने उन बातों से अपनी कड़ी असहमति भी जाहिर की है. मैं उनकी भावनाओं को पूरी तरह समझता हूं. शो में मैंने जो कुछ भी कहा, वह एक स्क्रिप्टेड सेगमेंट का हिस्सा था. जैसा कि इस तरह के शो में अकसर होता है, हम एक स्क्रिप्ट के मुताबिक एक्ट कर रहे थे. वे किसी भी तरह से मेरे निजी विचार या भावनाएं नहीं थीं.’ उन्होंने आगे कहा कि वे अपने फैंस के विश्वास और प्यार की कद्र करते हैं और नहीं चाहते कि किसी स्क्रिप्टेड परफॉर्मेंस की वजह से उनकी असली सोच के बारे में कोई गलतफहमी पैदा हो. उन्होंने आखिर में ‘जय हिंद, जय भारत’ के साथ अपना बात को खत्म किया.

View this post on Instagram





Source link

Post Views: 3
Previous Post

Rajya Sabha Nomination Live: राज्यसभा चुनाव के लिए सपा करेगी तीसरे कैंडिडेट का ऐलान? BJP उम्मीदवार करेंगे नामांकन

Next Post

पवन सिंह पर 1000 रुपये तो पत्नी ज्योति पर 500 का लगाया जुर्माना, कोर्ट का बड़ा आदेश

Next Post
पवन सिंह पर 1000 रुपये तो पत्नी ज्योति पर 500 का लगाया जुर्माना, कोर्ट का बड़ा आदेश

पवन सिंह पर 1000 रुपये तो पत्नी ज्योति पर 500 का लगाया जुर्माना, कोर्ट का बड़ा आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.