• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

पवन सिंह पर 1000 रुपये तो पत्नी ज्योति पर 500 का लगाया जुर्माना, कोर्ट का बड़ा आदेश

Admin by Admin
October 6, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
पवन सिंह पर 1000 रुपये तो पत्नी ज्योति पर 500 का लगाया जुर्माना, कोर्ट का बड़ा आदेश


Last Updated:October 06, 2026, 06:45 IST

Pawan Singh News: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपये और उनकी पत्नी पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया है. कोर्ट ने यह जुर्माना पवन सिंह पर अदालत में पेश न होने के चलते लगाया है. पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने 22 अप्रैल 2022 को बलिया परिवार न्यायालय में अंतरिम भरण-पोषण के लिए याचिका दाखिल की थी, जिसके बाद से मामले की लगातार सुनवाई चल रही है.

पवन सिंह पर 1000 रुपये तो ज्योति पर 500 का जुर्माना, कोर्ट का बड़ा आदेशZoom

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपये का जुर्माना.

बलियाः उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के परिवार न्यायालय ने भोजपुरी एक्टर और एमएलसी पवन सिंह पर 1 हजार रुपये का जुर्माना लगाया. परिवार न्यायालय में उनकी पत्नी ज्योति सिंह के साथ भरण-पोषण का मुकदमा चल रहा है, 5 अक्टूबर को पवन सिंह की पेशी होनी थी. उनके अदालत में उपस्थित न होने पर परिवार न्यायालय ने यह जुर्माना लगाया है और मामले की अगली पेशी 17 अक्टूबर को तय की है. पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने 22 अप्रैल 2022 को बलिया परिवार न्यायालय में अंतरिम भरण-पोषण के लिए याचिका दाखिल की थी, जिसके बाद से मामले की लगातार सुनवाई चल रही है.

बार-बार पेश नहीं हो रहे पवन सिंह
दोनों पक्षों के बीच विवाद सुलझाने के लिए अदालत ने काउंसलिंग भी कराई थी, लेकिन आपसी सहमति से मामला नहीं सुलझ सका. इससे पहले पवन सिंह ने बिहार के आरा जिले के पारिवारिक न्यायालय में तलाक की अर्जी दाखिल की थी. इसके जवाब में ज्योति सिंह ने बलिया परिवार न्यायालय में भरण-पोषण की याचिका दायर की थी. यह पूरा मामला अभी अदालत में विचाराधीन है. सुनवाई के बाद ज्योति सिंह ने बातचीत में कहा कि मामला कोर्ट की प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ रहा है, लेकिन पवन सिंह को बार-बार अदालत में बुलाए जाने के बावजूद वह पेश नहीं हो रहे हैं.

ज्योति सिंह पर कोर्ट ने लगाया 500 रुपये का जुर्माना
पारिवारिक विवाद के मामले की सुनवाई अपर प्रधान न्यायाधीश कमलापति प्रजापति की अदालत में हुई. ज्योति सिंह की तरफ से गवाही कराने के लिए रिकॉल आवेदन दिया गया था. इस पर अदालत ने 500 रुपये हर्जाना लगाया और आवेदन को मंजूर कर लिया. अब गवाही होगी. ज्योति सिंह के अधिवक्ता अखिलेश सिंह ने अदालत में कहा कि पवन सिंह लगातार तारीखों पर उपस्थित नहीं हो रहे हैं. 11 अगस्त को भी पवन सिंह को अपना पक्ष रखने के लिए अदालत में उपस्थित होना था, लेकिन वह हाजिर नहीं हुए थे.

About the Author

authorimg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

Location :

Ballia,Uttar Pradesh

First Published :

October 06, 2026, 06:45 IST





Source link

Post Views: 5
Previous Post

‘भारत में शांति नहीं’ बयान पर घिरे संजय दत्त ने फिर दी सफाई, अब बोले- ‘जो कुछ कहा, वो स्क्रिप्टेड था’

Next Post

सोनभद्र. सेवा संकल्प रैली के नाम पर हाईवे जाम कराने का आरोप, सपा राष्ट्रीय सचिव ने भाजपा पर साधा निशाना

Next Post

सोनभद्र. सेवा संकल्प रैली के नाम पर हाईवे जाम कराने का आरोप, सपा राष्ट्रीय सचिव ने भाजपा पर साधा निशाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.