संवाददाता@रामबली मिश्रा…..

श्रावण मास के दूसरे सोमवार को क्षेत्र के शिवालयों में सुबह से ही हर हर महादेव के उदघोष से चारो तरफ वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालु भक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक कर फल, फूल, बेलपत्र, धतूरा, भाँग इत्यादि चढ़ा कर अपने मन की मुराद मांगी तथा देश समाज के कल्याण की कामना की। क्षेत्र के जरहा स्थित अजीरेश्वर धाम में भोले नाथ के भक्तों की भारी भीड़ जलाभिषेक कर पूजा पाठ करते रहे।

इस दौरान परिसर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेला लगने से लोगो मे हर्ष का माहौल रहा। अजीरेश्वर धाम मंदिर प्रबन्ध समिति द्वारा समूचे दिन बाबा का महाप्रसाद श्रद्धालुओ को खिलाया जाता रहा। सांस्कृतिक कमेटी जय माँ दूधईया के कलाकार मन्नू तिवारी, दीपक तिवारी,प्रकाश सहित अन्य कलाकारों ने भजनों से माहौल को भक्ति मय बना दिया जहां भजनों की धुन पर कांवरिया बम झूमने को मजबूर हो गए।

मंदिर परिसर में चाक चौबंद सुरक्षा ब्यवस्था के लिए अजिरेश्वर धाम समिति न्यासकर्ता अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बघेल, त्रिभुवन नारायण सिंह, ब्रम्हाजीत सिंह, गणेश शर्मा , श्यामसुंदर जायसवाल, राहुल सिंह, तेज़बली सिंह, राजकुमार सिंह, मुन्ना पटेल, सहित सांस्कृतिक कमेटी अजिरेश्वर धाम, नवयुवक मंगल दल सेवकाड़ाड़, संकल्प फ्रेंड्स क्लब बकरीहवा के सभी पदाधिकारियों द्वारा महाप्रसाद वितरण करने में अहम भूमिका निभाई।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह मय हमराह जवानों तथा महिला फोर्स के साथ सुबह से ही मंदिर परिसर में डटे रहे।वही इलाके के सिरसोती,शिवमंदिर एनटीपीसी कालोनी, बेड़िया हनुमान मंदिर, दूधइयाँ माता मंदिर , सेवकाडॉड, बखरीहवा के मंदिरों में महिलाओं, बच्चों, सहित कावड़ भक्तों की भीड़ दर्शन पूजन के साथ जलाभिषेक दर्शन पूजन के लिए उमड़ी रही।







