• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, June 10, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. किरवानी जंगल हादसा: डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

JK Gupta by JK Gupta
February 23, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
149
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

म्योरपुर/सोनभद्र. @संदीप अग्रहरी……

म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी जंगल में सोमवार को मिट्टी का टीला धसकने से सुरंग में दबकर तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हादसे के कारणों की बारीकी से पड़ताल की और मौके पर मौजूद राजस्व व पुलिस अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। उपजिलाधिकारी निखिल यादव तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश राय ने घटनाक्रम की क्रमवार जानकारी देते हुए बताया कि सफेद मिट्टी निकालने के लिए बनाई गई अस्थायी सुरंग अचानक धंस गई, जिससे अंदर कार्य कर रहीं तीन महिलाएं मलबे में दब गईं।

ग्रामीणों के प्रयास और बाद में पहुंची प्रशासनिक टीम की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने मृतक महिलाओं के परिजनों से मुलाकात कर गहरा शोक व्यक्त किया और हर संभव सहायता का भरोसा दिया। उन्होंने उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि शासन स्तर से उपलब्ध आर्थिक सहायता तत्काल दिलाई जाए तथा अन्य जरूरी मदद भी प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने भी घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इस प्रकार की अवैध और असुरक्षित सुरंगों पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान खैराही प्रधान प्रतिनिधि सीताराम, किरवानी प्रधान प्रतिनिधि बुद्धिनारायण गुप्ता और रनटोला ग्राम प्रधान दिनेश जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से भी अधिकारियों ने बातचीत की।

ग्राम प्रधानों ने प्रशासन को बताया कि क्षेत्र में कई स्थानों पर सफेद मिट्टी की सुरंगें बनाई गई हैं और अब भी मिट्टी निकासी का कार्य जारी है, जिससे भविष्य में भी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों से अपील की कि गांव स्तर पर लोगों को जागरूक किया जाए और जोखिम भरे कार्यों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Previous Post

सलखन. अवई गांव में 25 फरवरी को चौपाल, किसानों के समस्याओं की सुनवाई कर होगा समाधान

Next Post

म्योरपुर. मिट्टी का टीला ढहने से तीन महिलाओं की मौत, दो घायल

Next Post

म्योरपुर. मिट्टी का टीला ढहने से तीन महिलाओं की मौत, दो घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • विंढमगंज. रेलवे स्टेशन के यूपीएस इलेक्ट्रॉनिक रूम में लगी आग
  • घोरावल. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के रिकॉर्ड 4399 दिन पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन
  • Australia Open: पीवी सिंधु राउंड ऑफ 16 में पहुंचीं, 17 साल की तन्वी ने किया बड़ा उलटफेर
  • शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली को मिला नया नेतृत्व, ई. प्रभाकर राव ने कार्यकारी निदेशक का कार्यभार संभाला
  • सोनभद्र. पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन एएसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • विंढमगंज. रेलवे स्टेशन के यूपीएस इलेक्ट्रॉनिक रूम में लगी आग
  • घोरावल. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के रिकॉर्ड 4399 दिन पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.