• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. आश्रम परिसर में निःशुल्क चिकित्सा सेवा, मरीजों को मिला लाभ

JK Gupta by JK Gupta
February 22, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा…..


पिपरी स्थित श्री अनंत पद्मावती सेवा आश्रम परिसर में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा सेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद पटेल ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उनकी समस्याओं का समाधान किया।

पिपरी और रेणुकूट क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों के लोगों ने इस सेवा का लाभ उठाया। डॉ. आनंद पटेल ने बताया कि बदलते मौसम में लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस समय वायरल फीवर तेजी से फैल रहा है, इसलिए सभी को स्वच्छता और खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय पर इलाज और सावधानी से बीमारी को रोका जा सकता है।

आश्रम संचालक पंडित वीर विक्रम नारायण पांडेय ने बताया कि प्रत्येक रविवार को आश्रम परिसर में निःशुल्क चिकित्सा सेवा का आयोजन किया जाता है। इस सेवा का विशेष लाभ नगर और आसपास के क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले गरीब एवं जरूरतमंद लोग उठाते हैं।

स्थानीय लोगों ने इस सेवा की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन मरीजों को राहत मिलती है जिन्हें आर्थिक तंगी के कारण उचित इलाज नहीं मिल पाता।

Previous Post

रेणुकूट. कर्मचारी राज्य बीमा निगम के 75वें स्थापना दिवस पर पिपरी चिकित्सालय में साइकिल रैली का आयोजन

Next Post

ओबरा. 23वां सोनांचल कप राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

Next Post

ओबरा. 23वां सोनांचल कप राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में प्रशासनिक विभागों द्वारा आमजन को सरकारी योजनाओं का दिया गया लाभ
  • घोरावल. कुत्ते के हमले में आधा दर्जन घायल, एक गंभीर
  • म्योरपुर. रावण वध से अयोध्या आगमन तक गूंजा जय श्रीराम, रामकथा का भव्य समापन
  • सोनभद्र. 105 लीटर अवैध कच्ची शराब संग छह आरोपी गिरफ्तार, 2500 किलो लहन नष्ट
  • ओबरा. ठेका मजदूर यूनियन का 23 वां जिला सम्मेलन सम्पन्न, तीरथराज अध्यक्ष, तेजधारी मंत्री चुने गए

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.