ओबरा/सोनभद्र. @सौरभ गोस्वामी……

स्थानीय गांधी मैदान में सोनांचल कप के 23वे संस्करण क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को किया गया। प्रतियोगिता पूर्व कप्तान नाइन स्टार ओबरा स्व राजेश यादव के स्मृति में 2 मिनट का मौन रख कर प्रारंभ किया गया।उद्घाटन मैच चोपन बनाम टू ब्रदर्स वोट्रेक्श के बीच खेला गया।
टू ब्रदर्स वोट्रेक्श ने टॉस जीतकर निर्धारित 20 ओवरों के मुकाबले पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 107 रन बनाए। सर्वाधिक रौनक ने 23 रन बनाए।चोपन गेंदबाज ऋषि और राजू पांडेय ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में उतरी चोपन की टीम 83 रनों पर सिमट गई। वोट्रेक्स के गेंदबाज शिवम यादव और आनंद ने 3- 3 विकेट लिया।
वोट्रेक्स ने 24 रन से यह मुकाबला जीत लिया। मैन ऑफ द मैच वोट्रेक्स के शिवम यादव को दिया गया। मैच में निर्णायक प्रदीप शर्मा व सोनू राय ,स्कोरर में के के पासवान, अक्षय पटेल रहे।इसके पूर्व मुख्य अतिथि ओबरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक ई राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने फीता काटकर व संरक्षक अधीक्षण अभियंता ई अजय कुमार राय ,ई दिवाकर स्वरूप ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय कर मैच आरंभ कराया।
इस अवसर पर दलबीर सिंह सामरा, अरुण प्रजापति,पूर्व नपं अध्यक्ष उमा शंकर सिंह,समाज सेवी रमेश सिंह यादव, मण्ड़ल अध्यक्ष भाजपा शिवनाथ जैसवाल,नीरज भाटिया, संतोष राय,दीपक केशरी उमेश पटेल,ई सत्येंद्र सिंह,डॉ बृजेश यादव, कलीम खान, राजू यादव,अरविंद यादव ,ई विष्णु देव झा आदि रहे। संचालन संकट मोचन झा के किया।