• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. कर्मचारी राज्य बीमा निगम के 75वें स्थापना दिवस पर पिपरी चिकित्सालय में साइकिल रैली का आयोजन

JK Gupta by JK Gupta
February 22, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा….


कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय के परिसर में रविवार को ESIC के 75वें स्थापना दिवस (प्लेटिनम जुबली वर्ष) के उपलक्ष्य में भव्य “साइकिल रैली” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सालय के चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से बच्चों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को जीवंत और यादगार बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत चिकित्सालय परिसर स्थित झंडारोहण स्थल के सामने सभी कार्मिकों की उपस्थिति में हुई। कर्मचारियों ने अपने बच्चों के साथ सजी-धजी और चमचमाती साइकिलों के साथ सामूहिक फोटोग्राफी कर इस ऐतिहासिक अवसर को कैमरे में कैद किया। इसके उपरांत साइकिल रैली को हर्षोल्लास के साथ रवाना किया गया। रैली ने परिसर के निर्धारित मार्ग पर भ्रमण कर स्वास्थ्य और फिटनेस का संदेश दिया।

प्रतियोगिता में मानवी शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रुद्राक्ष यादव उपविजेता रहे। अन्य प्रतिभागियों में अंशिका, प्राकृत, अयांश, रुहान, शिबी एवं यश सहित कई बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों को चिकित्सा अधीक्षक द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था।

साइकिल रैली के पश्चात चिकित्सालय के अन्य कार्मिकों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दत्त त्रिपाठी ने “खेल अच्छे स्वास्थ्य के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं” विषय पर प्रेरणादायक संबोधन दिया।

उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम और खेलकूद न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं।
उत्साह, एकता और स्वास्थ्य जागरूकता से परिपूर्ण यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणास्पद रहा।

Previous Post

विंढमगंज. संत रविदास, गाडगे बाबा व बाबू जगदेव कुशवाहा की जयंती पर बैठक

Next Post

रेणुकूट. आश्रम परिसर में निःशुल्क चिकित्सा सेवा, मरीजों को मिला लाभ

Next Post

रेणुकूट. आश्रम परिसर में निःशुल्क चिकित्सा सेवा, मरीजों को मिला लाभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में प्रशासनिक विभागों द्वारा आमजन को सरकारी योजनाओं का दिया गया लाभ
  • घोरावल. कुत्ते के हमले में आधा दर्जन घायल, एक गंभीर
  • म्योरपुर. रावण वध से अयोध्या आगमन तक गूंजा जय श्रीराम, रामकथा का भव्य समापन
  • सोनभद्र. 105 लीटर अवैध कच्ची शराब संग छह आरोपी गिरफ्तार, 2500 किलो लहन नष्ट
  • ओबरा. ठेका मजदूर यूनियन का 23 वां जिला सम्मेलन सम्पन्न, तीरथराज अध्यक्ष, तेजधारी मंत्री चुने गए

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.