• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

विंढमगंज. संत रविदास, गाडगे बाबा व बाबू जगदेव कुशवाहा की जयंती पर बैठक

JK Gupta by JK Gupta
February 22, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
52
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

विंढमगंज/सोनभद्र. @आनंद गुप्ता……


महुली में संत रविदास, गाडगे बाबा व बाबू जगदेव कुशवाहा की जयंती पर बैठक राजा बरियार शाह खेल मैदान महुली में 1 मार्च को संत शिरोमणि रविदास दास, गाडगे बाबा एवं बाबू जगदेव कुशवाहा की जयंती धूमधाम से मनाने के लिए रविवार को राजन चौधरी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से विभिन्न प्रस्तावों को पारित किया।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के डायरेक्टर अजय कुमार रजक शिरकत करेंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथियों में सेवानिवृत्त जिला जज राजन चौधरी, पूर्व एमएलसी शिवबोध राम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हीरालाल सायन, पूर्व जिला अध्यक्ष बसपा रामविचार गौतम, जुबेर आलम जिला पंचायत सदस्य शामिल होंगे।

मुख्य वक्ता के रूप में तेज प्रताप मौर्य अपनी प्रेरक वक्तव्य देंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख दुद्धी श्रीमती रंजना चौधरी करेंगी।बैठक में जयंती समारोह को भव्य बनाने के लिए कई तैयारियों पर चर्चा हुई। इसमें संतों के जीवन पर आधारित भजन-कीर्तन, प्रवचन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सामूहिक भंडारे का आयोजन शामिल है।

आयोजकों ने स्थानीय स्तर पर सामाजिक समरसता, दलित उत्थान और संतों के आदर्शों को प्रचारित करने पर जोर दिया। राजन चौधरी ने कहा कि यह आयोजन क्षेत्रीय एकता को मजबूत करेगा और युवाओं को संतों के संदेश से प्रेरित करेगा।

इस मौके पर अवधेश कनौजिया निरज कनौजिया कुंदन कुमार कनौजिया अरविंद जायसवाल शेकरार अहमद विरेन्द्र कनौजिया अमित कुमार विवेक कुमार बुद्ध नाथ कनौजिया कामता प्रसाद बोधराम सहित सैकड़ों लोगों मौजूद रहे

Previous Post

विंढमगंज. ट्रेलर पर से विद्युत पोल उतारते समय हुआ हादसा, मजदूर का पैर फैक्चर

Next Post

रेणुकूट. कर्मचारी राज्य बीमा निगम के 75वें स्थापना दिवस पर पिपरी चिकित्सालय में साइकिल रैली का आयोजन

Next Post

रेणुकूट. कर्मचारी राज्य बीमा निगम के 75वें स्थापना दिवस पर पिपरी चिकित्सालय में साइकिल रैली का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बीजपुर. कंपोजिट विद्यालय महुली में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव कार्यक्रम
  • शक्तिनगर. सोन संगम ने मनाया अपना आठवां स्थापना दिवस
  • बीजपुर. रिहंद परियोजना में कार्यरत विभिन्न कंपनियों के श्रमिको ने किया आंदोलन
  • केकराही. विद्युत आपूर्ति की लंबी कटौती से उपभोक्ता नाराज
  • सोनभद्र. गुमशुदा बच्चे को परिवार से मिलाया, परिजन हुए भावुक

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.