चोपन/सोनभद्र. @कृपा शंकर पांडेय…..
–ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार चोपन थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में स्टेट हाईवे पर स्थित चोपन बैरियर के समीप ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध सघन चेकिंग की गई।
अभियान के दौरान शराब का सेवन कर वाहन चला रहे कई चालकों को रोका गया और मोटर वाहन अधिनियम के तहत दर्जनों वाहनों का चालान किया गया।

इसके साथ ही ध्वनि प्रदूषण फैला रहे वाहनों पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से लगाए गए साउंड सिस्टम भी उतरवाए गए। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस अभियान से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और यातायात अनुशासन को लेकर सकारात्मक संदेश गया है। यह कार्रवाई सराहनीय है, जो सड़क हादसों की रोकथाम और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।