• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 13, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दुद्धी. जब शादी के जोड़े में परीक्षा सेंटर पहुंची दुल्हन….बाहर दूल्हा करता रहा इंतजार

JK Gupta by JK Gupta
February 21, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
222
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दुद्धी/सोनभद्र. @मोहम्मद इब्राहिम…….


उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के दुद्धी तहसील मुख्यालय स्थित बीआरडी पीजी कॉलेज के परीक्षा भवन में जब शादी के जोड़े में दुल्हन पहुंची तो यहां एक सुंदर और प्रेरणादायक नजारा देखने को मिला।परीक्षा भवन के अंदर दुल्हन एग्जाम दे रही थी,तो दूल्हा बाहर उसका इंतजार कर रहा था।लोगों ने दूल्हे और उसके पूरे परिवार के इस कदम की खूब सराहना की।

बताया जाता हैं कि दुद्धी थाना क्षेत्र के बघाडू गाँव के रहने वाले इंद्रजीत की बेटी प्रियंका कुमारी एम ए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा है और उसकी शादी विंढमगंज थाना क्षेत्र के पतरिहा गाँव निवासी शैलेश पुत्र राजकुमार से 20 फ़रवरी को शादी तय थी। शादी की अगली सुबह 21 फ़रवरी को प्रियंका का एग्जाम था। 20 फ़रवरी की रात उसकी बारात आई, जिसके बाद रात से 21 फ़रवरी की सुबह तक वरमाला समेत शादी की अन्य रस्में पूरी की गई।

दुल्हन प्रियंका ने बताया कि शादी कि तिथि पहले तय थी,उसके बाद परीक्षा की टाइम टेबल आ गई जिसमें 21 फ़रवरी को सुबह पाली में परीक्षा निश्चित हो गई। परीक्षा को लेकर प्रियंका ने दूल्हे शैलेश से परीक्षा देने की बात कही जिसके बाद सभी ने विदाई की रस्म पूरी की और दूल्हा अपनी नई नवेली ब्राइडल सूट में सजी-धजी दुल्हन को लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचा।

वहीं प्रियंका कुमारी ने अपनी शादी के अगले ही दिन, दुल्हन के परिधान में परीक्षा देने का साहसिक फैसला लिया और अपने पति के सहयोग से वह परीक्षा केंद्र पहुंची और परीक्षा पूरी करने के बाद ही ससुराल गई। इस कदम की पूरे क्षेत्र में तारीफ हो रही है।

शादी की रस्में पूरी कर सीधे परीक्षा भवन का सफर –

आपको बता दें कि शनिवार को दुद्धी तहसील मुख्यालय के बी आर डी पीजी कॉलेज में एक अनोखा और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। यहां एक दुल्हन सात फेरे लेने के कुछ ही समय बाद,प्रियंका अपने पति के साथ सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची और दुल्हन के जोड़े में ही अपनी परीक्षा दी।

दुल्हन के परिधान में ही दी परीक्षा-

दुल्हन प्रियंका ने शादी के बीच ही अपने पति शैलेश से परीक्षा देने की बात कही।दूल्हा शैलेश भी इस फैसले में प्रियंका के साथ खड़ा रहा। शादी की सभी रस्में पूरी करने के बाद,शैलेश अपनी नई नवेली दुल्हन को अपने घर ले जाने के बजाय सीधे परीक्षा केंद्र ले गया। वहां प्रियंका ने दुल्हन के परिधान में ही परीक्षा दी।कॉलेज के बाहर उसका पति परीक्षा समाप्त होने तक उसका इंतज़ार करता रहा, वहीं प्रियंका ने कहा कि परीक्षा उसके लिए बेहद अहम थी और वह किसी भी हाल में इसे छोड़ना नहीं चाहती थी।

दुल्हन के कदम की जमकर हो रही है सराहना–

दुल्हन प्रियंका ने अपने पति से आग्रह किया कि वह पहले परीक्षा देगी, फिर ही ससुराल जाएगी. उसका यह निर्णय उसके आत्मविश्वास और शिक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाता है प्रियंका और शैलेश के इस कदम की जमकर सराहना हो रही है।सोशल मीडिया पर लोग इसे प्रेरणादायक और साहसी कदम बता रहे हैं।खासकर एक नई नवेली दुल्हन का शादी के बाद इस तरह परीक्षा देना लोगों को हैरान ही नहीं, बल्कि भावुक भी की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. पशु तस्करी के मामले में रामपुर बरकोनिया पुलिस की कार्रवाई, 19 गौ वंश कराए मुक्त

Next Post

चोपन. स्टेट हाइवे पर खड़ी थी पुलिस…थाना प्रभारी ने कहा मुंह खोलो

Next Post

चोपन. स्टेट हाइवे पर खड़ी थी पुलिस...थाना प्रभारी ने कहा मुंह खोलो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News
  • यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News
  • पीआर श्रीजेश ने विश्व कप को लेकर टीम को दी सलाह, बताया क्या होना चाहिए टारगेट, Hockey Hindi News
  • सोनभद्र. जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग, जन अधिकार पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
  • डाला. महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान, क्षेत्र में मची सनसनी

Breaking News

एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News

एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News
by Admin
August 12, 2026
0

एमपी के बालाघाट जिले में अज्ञात रहस्यमयी बीमारी से कम से कम सात बच्चों की मौत हो चुकी है। बच्चों...

Read moreDetails

यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News

यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News
by Admin
August 12, 2026
0

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio