• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. खदान में दर्दनाक हादसा; एनसीएल कृष्णशिला में टैंकर चालक की दबकर मौत, 25 लाख मुआवजा

JK Gupta by JK Gupta
February 21, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र…….


Sonbhadra । नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की कृष्णशिला खदान में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में ओबी कंपनी के टैंकर चालक की वाहन के नीचे दबकर मौत हो गई। घटना से खदान क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार बीना पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत कृष्णशिला खदान में केएनआई एवं एसआईपीएल ज्वाइंट वेंचर ओबी कंपनी में कार्यरत 46 वर्षीय भाईलाल पांडेय पुत्र कमला प्रसाद पांडेय, निवासी रेहटा गांव थाना शक्तिनगर रात्रि पाली में ड्यूटी पर था। रात करीब 10 बजे वह पानी टंकी प्वाइंट पर टैंकर खड़ा कर केबिन से उतरकर पीछे लगे वाल्व को खोल रहा था।इसी दौरान चालू हालत में खड़ा जर्जर टैंकर ढलान की ओर खिसक गया और जब तक वह संभल पाते,चक्के के नीचे दब गए। मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की जानकारी तब हुई जब दूसरी कंपनी के चालक पानी लेने वहां पहुंचे और इसकी सूचना एनसीएल प्रबंधन को दी। सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

10 वर्षों से थे कार्यरत, पीछे पत्नी व तीन बच्चे—
कंपनी के एचआर सूरज पांडेय के अनुसार मृतक पिछले 10 वर्षों से कंपनी में कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 25 लाख मुआवजा व 1.5 लाख अंतिम संस्कार हेतु प्रबंधन ने तत्काल 25 लाख रुपये का चेक तथा डेढ़ लाख रुपये दाह संस्कार के लिए परिजनों को प्रदान किया। बताया जा रहा है कि मृतक के बड़े भाई पी.एस. पांडेय ट्रेड यूनियन सीटू के महामंत्री पद पर हैं।

शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक कमल नयन दुबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं एनसीएल प्रबंधन ने भी जांच कमेटी गठित कर दी है।

शव को जयंत भेजने पर परिजनों का हंगामा —
घटना के बाद शव को पुलिस द्वारा जयंत (मध्य प्रदेश) अस्पताल ले जाने की सूचना पर परिजनों और जनप्रतिनिधियों ने विरोध जताया। परिजनों का आरोप था कि बिना सूचना दिए शव को दूसरे राज्य क्यों भेजा गया। इसको लेकर देर रात शक्तिनगर थाने पर हंगामा हुआ।
ककरी के पूर्व प्रधान राम विशाल दुबे एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की पहल पर मामला शांत कराया गया।

इसके बाद शव को वापस लाकर परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।घटना की सूचना डीजीएमएस को भी दी गई। शनिवार को डीजीएमएस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस पूरे मामले को लेकर परिजनों व जनप्रतिनिधियों में आक्रोश देखा गया।

Previous Post

चोपन. स्टेट हाइवे पर खड़ी थी पुलिस…थाना प्रभारी ने कहा मुंह खोलो

Next Post

सोनभद्र. डीएम के समाधान दिवस में पांच विभागाध्यक्ष रहे अनुपस्थित, स्पष्टीकरण जारी

Next Post

सोनभद्र. डीएम के समाधान दिवस में पांच विभागाध्यक्ष रहे अनुपस्थित, स्पष्टीकरण जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. डीएम के समाधान दिवस में पांच विभागाध्यक्ष रहे अनुपस्थित, स्पष्टीकरण जारी
  • सोनभद्र. खदान में दर्दनाक हादसा; एनसीएल कृष्णशिला में टैंकर चालक की दबकर मौत, 25 लाख मुआवजा
  • चोपन. स्टेट हाइवे पर खड़ी थी पुलिस…थाना प्रभारी ने कहा मुंह खोलो
  • दुद्धी. जब शादी के जोड़े में परीक्षा सेंटर पहुंची दुल्हन….बाहर दूल्हा करता रहा इंतजार
  • सोनभद्र. पशु तस्करी के मामले में रामपुर बरकोनिया पुलिस की कार्रवाई, 19 गौ वंश कराए मुक्त

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.