• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. रांग साइड पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, सड़क पर खड़े और नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की निगाह

JK Gupta by JK Gupta
February 19, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यालय/सोनभद्र. @विशाल टंडन….


जिले में पुलिस ने जनपद में सुचारु और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत सड़क नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में प्रभारी यातायात कृष्ण कुमार शुक्ला और यातायात पुलिस द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के सुकृत रोड और सर्विस रोड पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सड़क किनारे खड़े वाहन, रांग साइड से चलने वाले वाहन और बिना नंबर प्लेट या वैध दस्तावेज़ वाले वाहनों को पकड़ा गया। विशेष रूप से बढ़ौली से सब्जी मंडी सर्विस रोड पर दो ऑटो चालक बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस सवारी भरते पाए गए। वहीं धर्मशाला से वाराणसी रोड सर्विस रोड पर दो डग्गामार ऑटो, जो निर्धारित स्टैंड फ्लाईओवर के नीचे होने चाहिए थे।

केंद्रीय सर्विस रोड पर सवारी भरते पाए गए। इससे अनावश्यक जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही थी। इन सभी वाहनों में से 04 ऑटो और 01 पिकअप वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और केवल निर्धारित स्थानों से ही वाहन संचालन या सवारी भरें।

इसका उद्देश्य सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। सोनभद्र पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Previous Post

बीजपुर. अवैध कच्ची शराब संग आरोपी गिरफ्तार

Next Post

घोरावल. हर घर नल के गड्ढे में पलटी हाईवा ट्रक, चालक घायल

Next Post

घोरावल. हर घर नल के गड्ढे में पलटी हाईवा ट्रक, चालक घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित हुए कुलभूषण पांडेय, सचिव दिनेश गुप्ता
  • ओबरा. अवैध खनन,परिवहन में एक गिरफ्तार, हाईवा वाहन सीज
  • सोनभद्र. जमीन से बेदखल करने पर स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन
  • सोनभद्र. कांग्रेसियों ने गांधी प्रतिमा पर दिया धरना, राज्यपाल के नाम का ज्ञापन अधिकारी को सौंपा
  • घोरावल. घर बंटवारे को लेकर मारपीट, मामला थाने पहुंचा

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.