बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा….

थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा जरहा नेमना के एक आरोपी को बुधवार की अपरान्ह दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 60के तहत कार्रवाई की ।
प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि हमारी पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थी इसी बीच जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति नकटू पुलिया के पास झोले में दस लीटर कच्ची शराब लेकर खड़ा है।सूचना पर तत्काल भ्रमणशील पुलिस टीम मौके पर पहुंची पुलिस को देख संदिग्ध व्यक्ति दबे पांव खिसकने लगा ।
संदेह होने पर पुलिस टीम सतर्कता बरतते हुए उसे धर दबोचा पकड़े गए आरोपी को थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने जुर्म कबूल करते हुए अपना नाम विष्णु दयाल पुत्र राम चेत निवासी जरहा , नेमना,सोनभद्र बताया।
आरोपी को दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ आबकारी एक्ट की धारा में कार्रवाई की गई।पुलिस टीम में उप निरीक्षक कमलाकांत पाण्डेय,प्रधान आरक्षी भानु सिंह यादव,महिला आरक्षी प्रियंका,निहारिका पाण्डेय शामिल रहे।







