घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी……..

घोरावल खुटहा बाईपास रोड पर बृहस्पतिवार बालू लदा हाईवा पलट गया। जानकारी के अनुसार रमाकांत (35), निवासी रॉबर्ट्सगंज बालू लदा हाईवा लेकर घोरावल मार्केट के मुक्खा रोड पर जा रहा था। खुटहा बाईपास के रास्ते से जाते समय हर घर नल जल योजना के तहत चल रहे काम के कारण बने गड्ढे में फंस कर गाड़ी पलट गया। हादसे में हाईवा चालक घायल हो गया। हाईवा चालक ने पास के निजी अस्पताल में उपचार कराया। ग्रामीणों ने बताया कि हर घर नल योजना के तहत हुए कार्यों में लापरवाही हो रही है।सड़कों या सड़क की पटरियों पर गड्ढे बने हुए हैं, जिन्हें ठेकेदार द्वारा सही नहीं कराया जाता। इससे आए दिन हादसे होते रहते हैं।