• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

विंढमगंज. महा विष्णु यज्ञ व नवाह पारायण में महिलाओं की निकाली कलश यात्रा

JK Gupta by JK Gupta
February 19, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
17
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

विंढमगंज/सोनभद्र. @आनंद गुप्ता…..


थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुडिसेमर में सतत वाहिनी नदी के तट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर बाबा वेद मोहनदास ब्रह्मचारी के नेतृत्व में महा विष्णु यज्ञ व नवाह पारायण में आज सुबह 10:00 बजे के लगभग 1 किलोमीटर लंबी लाइन लगाकर यजमान डोमन कुशवाहा, भगवान यादव, रामजन्म कुशवाहा, विद्यानंद यादव, विजय चौरसिया, कमलेश पाल, राजकुमार कुशवाहा के साथ पूर्व विधायक हरिराम चेरो सहित क्षेत्र के हजारों महिला पुरुषों ने कलश यात्रा में भाग लिया।

सर पर लिए कलश में बाबा डीहवार से सट्टे छट्ठ घाट पर वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ जल भरकर पुनः जय श्री राम, यज्ञ भगवान की जय के जोरदार नारा ध्वनि विस्तारक यंत्र पर लगाते हुए यज्ञशाला में पहुंच कर कलश की स्थापना की।

बाबा वेद मोहनदास ब्रह्मचारी में कहा कि सर्व मंगल की कामना करते हुए स्थानीय श्रद्धालु और ग्रामीणों के सहयोग से दूसरी बार महा विष्णु यज्ञ व नवाह पारायण का आयोजन प्राचीन शिव मंदिर मुडिसेमर पर किया गया है आज यज्ञ के प्रथम दिन क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं के साथ कलश यात्रा यज्ञशाला से निकलकर मुडिसेमर मार्ग, मां काली मंदिर रोड, बैंक रोड, सब्जी मंडी, साहू चौक, हवाई गली, हलवाई चौक से होते हुए भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान से सटे छठ घाट पर बाहर से आए विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा वैदिक मंत्रों उच्चारण के पश्चात यज्ञ में भाग लिए हुए यजमान व हजारों श्रद्धालुओं ने कलश में जल की स्थापना करके यज्ञ शाला में स्थापित किया गया है।

पूरे यज्ञ के दौरान विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा प्रतिदिन प्रवचन तथा रात्रि में रासलीला के साथ-साथ विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है। जल यात्रा के दौरान यज्ञ समिति के दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय पुलिस पूरे मुस्तादी के साथ श्रद्धालुओं की निगरानी कर रहे थे।

Previous Post

सलखन. हर घर नल योजन से आज भी अछुता है राजस्व गांव अवई

Next Post

घोरावल. नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

Next Post

घोरावल. नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित हुए कुलभूषण पांडेय, सचिव दिनेश गुप्ता
  • ओबरा. अवैध खनन,परिवहन में एक गिरफ्तार, हाईवा वाहन सीज
  • सोनभद्र. जमीन से बेदखल करने पर स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन
  • सोनभद्र. कांग्रेसियों ने गांधी प्रतिमा पर दिया धरना, राज्यपाल के नाम का ज्ञापन अधिकारी को सौंपा
  • घोरावल. घर बंटवारे को लेकर मारपीट, मामला थाने पहुंचा

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.