• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. ब्रज के रंग में रंगा शहर: रासलीला के तीसरे दिन ‘माटी चोरी’ और ‘ऊखल बंधन’ लीला ने मोहा भक्तों का मन

JK Gupta by JK Gupta
February 18, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र…


Sonbhadra । स्थानीय श्री रामलीला मैदान में आयोजित 11 दिवसीय श्रीकृष्ण रासलीला के तीसरे दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भव्य मंचन किया गया। मथुरा-वृंदावन से आए कलाकारों ने अपनी जीवंत प्रस्तुति से पांडाल में मौजूद श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

मंचन की शुरुआत नटखट कान्हा द्वारा सखाओं के साथ माटी खाने के प्रसंग से हुई। जब माता यशोदा उन्हें पकड़ती हैं और मुख खोलने को कहती हैं, तो कान्हा के मुख में ब्रह्मांड के दर्शन पाकर मैया अचंभित रह जाती हैं। इस दृश्य ने दर्शकों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। इसके बाद माता यशोदा द्वारा बाल कृष्ण की शरारतों से तंग आकर उन्हें ऊखल से बांधने का प्रसंग दिखाया गया। इस लीला के माध्यम से कलाकारों ने दिखाया कि कैसे भगवान अपने भक्तों के प्रेम के वश में बंध जाते हैं।

वहीं कार्यक्रम के दौरान श्री कृष्ण के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। आयोजकों ने बताया कि रासलीला का मंचन 25 फरवरी तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के अलग-अलग प्रसंगों को दर्शाया जाएगा। अंत में आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर समिति के जितेन्द्र, राम प्रसाद यादव कृष्ण मुरारी गुप्ता सचिन गुप्ता, धीरज जालान, बचाऊं पाण्डेय, राकेश गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव संदीप चौरसिया, राजेश सोनी, विजय कनोडिया, अशोक श्रीवास्तव धर्मेश सिंह खरवार, मनोज सिंह,संजू केशरीसहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Previous Post

केकराही. हाईस्कूल में 14 और इंटर में 9 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Next Post

सोनभद्र. डाला अडाणी फाऊंडेशन द्वारा किसानों को शैक्षणिक भ्रमण हेतु किया गया रवाना

Next Post

सोनभद्र. डाला अडाणी फाऊंडेशन द्वारा किसानों को शैक्षणिक भ्रमण हेतु किया गया रवाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सलखन. हर घर नल योजन से आज भी अछुता है राजस्व गांव अवई
  • अनपरा. राख ढुलाई में लगे ट्रक की टक्कर से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त ,12 घंटे से बिजली-पानी गुल
  • बीजपुर. इंटक के कार्यकर्ताओं ने डाo संजीव रेड्डी का जन्मोत्सव धूम-धाम से मनाया
  • अनपरा. लोझरा की टीम बनी चैंपियन, 9 अंकों से जीता प्रांतीय कबड्डी खिताब
  • बीजपुर. जेईई-मेन में डीएवी रिंहद ने लहराया परचम

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.