केकराही/सोनभद्र. @रामकेश यादव……

मोती सिंह इंटर कालेज धौरहरा करमा में बुद्धवार को हाई स्कूल प्रथम पाली में हिंदी विषय की परीक्षा हुई।परीक्षा शुरू होने के पूर्व ही सभी बच्चों की विधिवत गेट पर ही तलाशी लेने के बाद ही कमरे में प्रवेश होने दिया गया ।
केंद्र व्यवस्थापक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि हाईस्कूल हिन्दी में 267परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इण्टर की परीक्षा में 229 पंजीकृत थे जिसमें 9 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
मां सम्बोधी देवी इण्टर कालेज जोगिनी में केंद्राध्यक्ष प्रवेश यादव ने बताया कि हाईस्कूल हिन्दी में 210पंजीकृत थे जिसमें 22 ने परीक्षा छोड़ दी। इण्टर में 137पंजीकृत थे जिसमें 6 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।