• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चोपन. बाहर कमाने गए युवक का शव घर पहुंचने पर मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

JK Gupta by JK Gupta
February 14, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
56
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चोपन/सोनभद्र. @कृपा शंकर पांडेय…..


जुगैल थाना क्षेत्र निवासी एक युवक का शव अचानक घर पहुंचने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक को पिछले अक्टूबर माह में बागपत जिले में गन्ने की खेती में काम कराने के लिए डाला निवासी एक ठेकेदार अपने साथ ले गया था।

गांव में शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही परिजनों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद जुगैल थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव के साथ आए एंबुलेंस चालक से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई। मृतक की पत्नी गर्भवती बताई जा रही है और उसके पहले से तीन छोटे बच्चे भी हैं। ऐसे में परिवार के भरण-पोषण और बच्चों की देखरेख को लेकर ग्रामीणों में चिंता जताई जा रही है।

फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह बीमारी, दुर्घटना या अन्य किसी कारण से हुई इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 32 वर्षीय मृतक रामसुरत पुत्र भईया राम ग्राम जुगैल टोला जोरबा का निवासी बताया जा रहा है।

Previous Post

बभनी. ट्रक की चपेट में आने से किशोर की मौत

Next Post

ओबरा. पत्थर क्रेशर प्लांट पर देर रात हथियार बंद लोगों ने ऑफिस और कुछ ट्रकों में की तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी

Next Post

ओबरा. पत्थर क्रेशर प्लांट पर देर रात हथियार बंद लोगों ने ऑफिस और कुछ ट्रकों में की तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • BWF Para World Championship: प्रमोद भगत ने जीता गोल्ड… छठा वर्ल्ड टाइटल किया अपने नाम
  • FIH Pro League: भारत की लगातार तीसरी हार… अपने ही घर में बेल्जियम से फिर हारी टीम इंडिया, मजबूत डिफेंस ने मेजबानों को नहीं दिया वापसी का मौका
  • ओबरा. पत्थर क्रेशर प्लांट पर देर रात हथियार बंद लोगों ने ऑफिस और कुछ ट्रकों में की तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी
  • चोपन. बाहर कमाने गए युवक का शव घर पहुंचने पर मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
  • बभनी. ट्रक की चपेट में आने से किशोर की मौत

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.