• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Mirzapur The Movie Box Office Day 13: बॉक्स ऑफिस पर जम गई ‘मिर्जापुर द मूवी’ की गद्दी, 200 करोड़ क्लब से अब इंचभर की दूरी, बनेगा अब नया रिकॉर्ड

Admin by Admin
September 17, 2026
in मनोरंजन
0
Mirzapur The Movie Box Office Day 13: बॉक्स ऑफिस पर जम गई ‘मिर्जापुर द मूवी’ की गद्दी, 200 करोड़ क्लब से अब इंचभर की दूरी, बनेगा अब नया रिकॉर्ड


Last Updated:September 17, 2026, 06:14 IST

बॉक्स ऑफिस पर कालीन भैया और गुड्डू पंडित का भौकाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. निर्देशक गुरमीत सिंह की फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ सिनेमाघरों में लगातार अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा स्टारर इस क्राइम-थ्रिलर ने 13वें दिन भी शानदार प्रदर्शन जारी रखा. अब यह मूवी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर डबल सेंचुरी से एक कदम दूर है.

नई दिल्ली. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से ही छाई हुई है. इस क्राइम-थ्रिलर फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. कमाल की बात है कि महज 13 दिनों के भीतर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 200 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच चुकी है. चलिए आपको बताते हैं कि यह एक्शन थ्रिलर फिल्म भारत में अब तक कितना बिजनेस कर चुकी है.

पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु स्टारर फिल्म का सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस पर भौकाल टाइट है. हालांकि, अब इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी ‘हनुमान अंश’ की धुआंधार कमाई के बीच अब भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ मजबूती के साथ टिकी हुई है.

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 13वें दिन यानी बुधवार को भारत में 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही देश में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 199.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. बुधवार को देशभर के 6,991 शो में फिल्म की ओवरऑल थियेटर ऑक्यूपेंसी लगभग 16 फीसदी दर्ज की गई, जो सोमवार और मंगलवार के मुकाबले थोड़ी कम रही.

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने अपने पहले हफ्ते में ही 148.45 करोड़ रुपये का ताबड़तोड़ कलेक्शन कर लिया था. इसके बाद दूसरे वीकेंड में फिल्म ने शानदार वापसी करते हुए शुक्रवार को 9.50 करोड़, शनिवार को 13.50 करोड़ और रविवार को 13.25 करोड़ की जबरदस्त कमाई की.

दूसरे सोमवार को वर्किंग डे के चलते कलेक्शन में गिरावट आई और फिल्म ने 5.50 करोड़ कमाए, जिसके बाद मंगलवार को भी यही रफ्तार देखने को मिली. इस शानदार कमाई के दम पर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ के लाइफटाइम डोमेस्टिक नेट कलेक्शन (182.36 करोड़) के रिकॉर्ड को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है.

बिना किसी ए-लिस्टर सुपरस्टार के ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करके हर किसी को हैरान कर दिया है. फिल्म ने पहले ही दिन 25.75 करोड़ रुपये की धुआंदार ओपनिंग ली. पहले वीकेंड से लेकर वर्किंग डेज तक, फिल्म का जलवा दर्शकों के सिर चढ़कर बोला.

अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत और वीकेंड करीब आने के साथ यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का नया इतिहास कैसे रचती है. गुरमीत सिंह के निर्देशन और पुनीत कृष्णा के लेखन में बनी इस फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट ने किया है.

यह फिल्म ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज के पहले सीजन के दौर की एक नई कड़ी के रूप में सामने आई है. इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, जितेंद्र कुमार और रवि किशन जैसे मंझे हुए सितारों ने अपनी एक्टिंग से जान फूंक दी है. दर्शकों के जबरदस्त प्यार के दम पर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ साल 2026 की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर चुकी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 17, 2026, 06:14 IST



Source link

Previous Post

मिर्जापुर घूमने जा रहे हैं तो अब भूख की टेंशन खत्म, इन 5 झरनों के पास लगेगा देसी से साउथ इंडियन खाने तक का तड़का

Next Post

7.5 घंटे में गोरखपुर, 6 घंटे में लखनऊ, 8 घंटे में सिलीगुड़ी, यूपी में बनने जा रहा गंगा से भी लंबा एक्सप्रेसवे

Next Post
7.5 घंटे में गोरखपुर, 6 घंटे में लखनऊ, 8 घंटे में सिलीगुड़ी, यूपी में बनने जा रहा गंगा से भी लंबा एक्सप्रेसवे

7.5 घंटे में गोरखपुर, 6 घंटे में लखनऊ, 8 घंटे में सिलीगुड़ी, यूपी में बनने जा रहा गंगा से भी लंबा एक्सप्रेसवे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.