Last Updated:
Gorakhpur Shamli Expressway: यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे के बाद एक और लंबा एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है, जिसका नाम गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे है. इस एक्सप्रेसवे के बनने से शामली से लखनऊ 6 घंटे में और गोरखपुर 7.5 घंटे पूरा होगा. वहीं गोरखपुर से सिलीगुड़ी जाने में महज 8 घंटे अब लेगेंगे.
गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे जल्द होगा तैयार.
Gorakhpur Shamli Expressway: उत्तर प्रदेश धीरे-धीरे सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला राज्य बनता जा रहा है. यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्स्प्रेसवे, पूर्वांचल एक्स्प्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे जैसे शानदार एक्सप्रेसवे हैं. इस लिस्ट में अब एक और नया नाम जुड़ने जा रहा है, जिसका नाम है गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे. बताया जा रहा है कि यह एक्सप्रेसवे यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा. इस एक्सप्रेसवे के बनने से महज सात घंटे में शामली से गोरखपुर का सफर पूरा होगा. जबकि दिल्ली-एनसीआर से 8 घंटे में गोरखपुर पहुंच सकेंगे. प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह एक्सप्रेसवे पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल को एक साथ जोड़ देगा.
दो फेज में तैयार होगा गोरखपुर-शामली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे
गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ी प्रगति हुई है. एनएचआई ने हाल ही में पैकेज 9, 10, 11 और 12 के लिए निर्माण बिड आमंत्रित की हैं. इन पैकेजों की तकनीकों और वित्तीय बोलियां 6 नवंबर 2026 को खोली जाएंगी. इससे पहले पैकेज 5, 6, 7 और 8 के लिए भी निर्माण बिड जारी की जा चुकी है. इसके साथ ही एक्सप्रेसवे के कुल 532.9 किलोमीटर हिस्से के 8 पैकेज निर्माण प्रक्रिया में पहुंच चुके हैं. बता दें कि यह एक्सप्रेसवे दो फेज में तैयार होगा. फेज 1 में शामली (दिल्ली-देहरादून और अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे के जंक्शन) से शाहजहांपुर के पुवायां तक (348.184 किमी) और दूसरे फेज में पुवायां से गोरखपुर तक (391.77 किमी) तैयार होगा.
6 घंटे में लखनऊ, 7.5 घंटे में गोरखपुर
बता दें कि उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे है, जिसकी लंबाई 594 किलोमीटर है. वहीं गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे की प्रस्तावित लंबाई करीब 740 किलोमीटर है. पूरा होने के बाद यह यूपी का सबसे लंबा एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे होगा. राज्य के पश्चिमी तथा पूर्वी हिस्सों को एक हाई स्पीड कॉरिडोर से जोड़ेगा. बताया जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे के बनने से शामली से गोरखपुर का सफर 7.5 घंटे में पूरा होगा. वहीं दिल्ली से गोरखपुर का सफर करीब 8 घंटे में पूरा होगा. वहीं शामली से लखनऊ का सफर 5 से 6 घंटे में पूरा होगा. वहीं गोरखपुर से सिलीगुड़ी का सफर 15 घंटे से घटकर लगभग 8 घंटे का हो जाएगा.
किन राज्यों को मिलेगा फायदा?
हालांकि एक्सप्रेसवे का अधिकांश हिस्सा उत्तर प्रदेश में होगा, लेकिन अन्य एक्सप्रेसवे नेटवर्क से जुड़कर यह 6 राज्यों के बीच तेज कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगा.
पंजाब: अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगा.
हरियाणा: अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगा.
दिल्ली: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से लिंक.
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे.
बिहार: गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे.
पश्चिम बंगाल: गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे
About the Author

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
और पढ़ें

