घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी……

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के केवली मयदेवली गांव में बृहस्पतिवार शाम अनियंत्रित टोटो गाड़ी पलटने से उसमें सवार 3 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायलों में एक की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बभनी गांव निवासी गोपाल सिंह 30 वर्ष पुत्र अज्ञात, खरुआव गांव निवासी आजाद मौर्य 35 वर्ष पुत्र देवरूप और रॉबर्ट्सगंज निवासी सूरज 22 वर्ष पुत्र रामेश्वर टोटो में बैठे थे। घायलों ने बताया कि टोटो वहां रिपेयरिंग के लिए वर्कशॉप में आया था। रिपेयरिंग के बाद टोटो चालक टेस्ट लेने के लिए उसे चलाने लगा।
इसी दौरान घोरावल रॉबर्ट्सगंज मार्ग पर वीरमति विद्या महाविद्यालय के पास टोटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में गोपाल सिंह, आजाद मौर्य और सूरज घायल हो गए।
ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया गंभीर रूप से घायल गोपाल सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।