• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. पीस पार्टी का स्थापना दिवस 10 फरवरी को, लखनऊ में सोनभद्र से सैकड़ों कार्यकर्ता होंगे शामिल

JK Gupta by JK Gupta
February 8, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र……


Sonbhadra । पीस पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर 10 फरवरी को राजधानी लखनऊ के रविन्द्रालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से चारबाग स्टेशन के सामने आयोजित होगा।

उक्त जानकारी पीस पार्टी के जिला अध्यक्ष अतहर कुरैशी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जनपद सोनभद्र से सैकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी कार्यक्रम में भाग लेंगे। सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।

अतहर कुरैशी ने कहा कि कार्यक्रम में देश और संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय, तथा कमजोर, लाचार एवं उपेक्षित वर्गों—विशेषकर पिछड़े, दलित और मुस्लिम समाज—को न्याय दिलाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि यह आयोजन ऐतिहासिक होगा और पार्टी की भावी रणनीति की दिशा तय करेगा।

उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पीस पार्टी पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी।पीस पार्टी के जिला अध्यक्ष अतहर कुरैशी की अध्यक्षता में चोपन स्थित आवास पर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक में बताया गया कि स्थापना दिवस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अय्यूब सर्जन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों तथा आम जनता को संबोधित करेंगे।

बैठक में इरफान हमीदी, मुन्ना निशात, इम्तियाज इदरीसी, तबस्सुम जहां,आबिदा खान, मो. अनस,नंदू पाठक,चंदन सोनकर,शमसुद्दीन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post

सोनभद्र. क्रेशर कारोबारी की हत्या पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ने दी तीखी प्रतिक्रिया

Next Post

भारत-नीदरलैंड डेविस कप का पांचवां मुकाबला बना निर्णायक, सुमित नागल एक सेट जीतने के बाद हारे

Next Post
भारत-नीदरलैंड डेविस कप का पांचवां मुकाबला बना निर्णायक, सुमित नागल एक सेट जीतने के बाद हारे

भारत-नीदरलैंड डेविस कप का पांचवां मुकाबला बना निर्णायक, सुमित नागल एक सेट जीतने के बाद हारे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. डॉक्टर ने कहा पहले FIR करो तब होगा इलाज…नाबालिक के साथ किया था दुष्कर्म
  • सोनभद्र. पुलिस नोटिस तामील कराने पहुंची तो..पांच वर्ष पूर्व शख्स की हो चुकी थी मौत
  • विंढमगंज. बेखौफ काटे जा रहे हरे पेड़… जिम्मेदार मौन
  • बीजपुर. राजो ने महरीकला को मात देकर मैच किया अपने नाम
  • सोनभद्र. पवंर गांव में जर्जर सड़क से आवागमन बाधित, स्कूली बच्चे सबसे अधिक प्रभावित

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.