• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चोपन. आगामी त्योहार को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक का आयोजन, यातायात व्यवस्था पर हुई चर्चा

JK Gupta by JK Gupta
February 8, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
52
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चोपन/सोनभद्र. @कृपा शंकर पांडेय……


थाना चोपन परिसर में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट मोटर वाहन मालिक, गणमान्य नागरिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करना एवं सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना रहा।

बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने वाहन मालिकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने वाहनों के चालकों को स्पष्ट रूप से हिदायत दें कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें। उन्होंने कहा कि कोई भी चालक वाहन को तेज गति से न चलाए, रांग साइड वाहन न चलाए तथा निर्धारित लेन का पालन अनिवार्य रूप से करे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही प्रभारी निरीक्षक ने नशे की हालत में वाहन चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध की बात कहते हुए कहा कि नशा करके वाहन चलाना गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। साथ ही वाहन मालिकों को यह भी सख्त हिदायत दी गई कि किसी भी परिस्थिति में नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न दी जाए। नाबालिग द्वारा वाहन चलाते पाए जाने पर वाहन स्वामी के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में कस्बा क्षेत्र के प्रीतनगर स्थित वाहन बनाने व मरम्मत करने वाले गैरेज संचालकों को भी निर्देशित किया गया कि वे अपने वाहनों को सड़क पर खड़ा न करें। सड़क पर वाहन खड़े करने से आवागमन बाधित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ऐसे मामलों में संबंधित गैरेज संचालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि आमजन की सुरक्षा पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यातायात नियमों का पालन सभी के हित में है। उन्होंने वाहन मालिकों और आम नागरिकों से अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करें तथा सुरक्षित एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने में योगदान दें।

Previous Post

सलखन. पीएचसी में आयोजित जन आरोग्य शिविर में 41 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज

Next Post

अनपरा. अनियंत्रित ट्रक ने दो राहगीरों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Next Post

अनपरा. अनियंत्रित ट्रक ने दो राहगीरों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. जूनियर इंजीनियर संगठन की मासिक बैठक में हुआ व्यावहारिक तकनीकी प्रशिक्षण
  • घोरावल. अंगीठी की चिंगारी से लगी पुआल में आग, जलकर मासूम की मौत
  • सोनभद्र. डॉक्टर ने कहा पहले FIR करो तब होगा इलाज…नाबालिक के साथ किया था दुष्कर्म
  • सोनभद्र. पुलिस नोटिस तामील कराने पहुंची तो..पांच वर्ष पूर्व शख्स की हो चुकी थी मौत
  • विंढमगंज. बेखौफ काटे जा रहे हरे पेड़… जिम्मेदार मौन

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.