• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

कोन. राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अन्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न

JK Gupta by JK Gupta
February 8, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
14
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोन/सोनभद्र. @मिथिलेश जायसवाल…….


आज प्रातः 10 बजे से खण्ड शिक्षा अधिकारी कोन के नेतृत्व में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अन्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न हुई | प्रतियोगिता में विकास खण्ड कोन के सभी कम्पोजिट विद्यालय एवं उच्च प्राथिमक विद्यालयों के कुल 95 छात्र -छात्रा प्रतिभाग किये |

क्विज प्रतियोगिता दो चरणों में करायी गयी | प्रथम – चरण की परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर पच्चीस बच्चों का चयन किया गया, द्वितीय – चरण की परीक्षा में चयनित पच्चीस छात्रों एवं छात्राओं का पुनःप्रतियोगिता करायी गयी एवं इनकी मौखिक परीक्षा भी करायी गयी | अन्तिम परिणाम के आधार विकास खण्ड – कोन से पाँच छात्रो – छात्राओं का चयन किया गया जो जनपद स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे।

इस प्रतियोगिता मे पांच छात्र प्रेम कुमार ,मनीष कुमार ,रामप्रवेश सत्य प्रकाश व नैतिक कुमार का चयन किया गया। परिक्षा को सुचितापूर्ण रूप से सम्पन्न कराने हेतु श्री श्रवण कुमार प्र० अ०उच्च प्राथमिक विद्यालय कोन एवं श्री दिलीप कुमार चौरसिया (ए आर पी) को नोडल नामित किया ।

इस अवसर पर श्री राजेश मौर्य वरिष्ठ प्रवक्ता डायट,रितेश कुमार,रामेश्वर प्रसाद ,रोहित पाण्डेय,पुष्पेन्द्र, महेन्द्र यादव, संजीव कुमार , अभिनव , शमशेर अहमद शिव प्रसाद विश्वकर्मा,प्रदीप कुमार, शिवराज सिंह,अरविन्द पांडेय, सत्य प्रकाश सिंह, प्रितेश जौहरी, रविशंकर मौर्य, अविनाश कुमार , योगेश दुबे, सुनील कुमार, अरुण कुमार मौर्य एवं अन्य शिक्षकगण बी आर सी/उच्च प्राथिमक विद्यालय – कोन में उपस्थित रहे ।

Previous Post

सोनभद्र. बिजली बिभाग का ओटिएस स्कीम जनता के जेब पर है डाका- सदीप मिश्रा

Next Post

अनपरा. हीरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, एक वांछित

Next Post

अनपरा. हीरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, एक वांछित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. छात्र जोड़ो अभियान में पूर्वांचल दिखाएगा अपना दमखम- ऋषभ
  • सोनभद्र. डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वकीलों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, यूजीसी बिल लागू करने की मांग
  • सोनभद्र. अपनी बदहाली पर आंसु बहा रहा ओबरा अम्बेडकर स्टेडियम, खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा पर संकट
  • सोनभद्र. दुद्धी बार एसोसिएशन चुनाव; नामांकन बिक्री से बढ़ी सरगर्मी, अध्यक्ष पद पर कुलभूषण पांडेय ने भरा पर्चा, मतदाता सूची अब तक जारी नहीं
  • सोनभद्र. सेवानिवृत्त जिला जज धर्मेंद्र बने बदायूं लोक अदालत के अध्यक्ष

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.