• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओबरा. सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ

JK Gupta by JK Gupta
February 3, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ओबरा/सोनभद्र. @सौरभ गोस्वामी……


श्री राम नगर स्थित ॐ श्री सदाशिव महादेव मंदिर के प्रांगण में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन व्यासपीठ पर विराजमान माधवाचार्य पंडित महेश देव पांडेय ने विधि-विधान से पूजन कराने के पश्चात कथा की अमृत वर्षा की। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य यजमान पंडित प्रमोद चौबे ने सपरिवार (सपत्नीक) श्रीमद्भागवत पोथी एवं व्यासपीठ का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के कष्टों का निवारण

कथा के प्रथम सोपान में व्यास जी ने भागवत महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए देवर्षि नारद और भक्ति देवी के प्रसंग का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने बताया कि जब भक्ति के पुत्र ज्ञान और वैराग्य कलयुग के प्रभाव से वृद्ध व अचेत हो गए थे, तब सनकादि ऋषियों ने नारद जी को श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन का मार्ग सुझाया। हरिद्वार के आनंद तट पर कथा श्रवण से ज्ञान और वैराग्य से पुनः युवा हो गए। महाराज श्री ने कहा श्रीमद्भागवत साक्षात श्रीकृष्ण का स्वरूप है। जो जीव इसकी शरण में आता है, उसके जन्म-जन्मांतर के पाप कट जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

धुंधकारी प्रसंग से समझाया कथा का महत्व पंडित महेश देव पांडेय ने गोकर्ण और धुंधकारी के प्रसंग के माध्यम से समझाया कि कुमार्गी व्यक्ति भी यदि पूर्ण श्रद्धा के साथ भागवत कथा का श्रवण करे, तो उसकी सद्गति निश्चित है। उन्होंने ओबरावासियों से आह्वान किया कि कलयुग में भगवान की कथा ही एकमात्र सहारा है, जो मनुष्य को तनाव और अशांति से मुक्ति दिलाकर सत्कर्मों की ओर प्रेरित करती है।

कथा के दौरान संगीतमय भजनों की धुन पर मौजूद श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। कथा के अंत में आरती करने के पश्चात उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

Previous Post

चूर्क. रामकथा के दुसरे दिन राम विवाह का वर्णन

Next Post

ओबरा. पुलिस अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम 3.0 का शुभारंभ

Next Post

ओबरा. पुलिस अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम 3.0 का शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रेणुकूट. असनहर में 16 वर्षीय किशोरी ने पेड़ से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
  • घोरावल. एसडीएम की अध्यक्षता में फाइलेरिया उन्मूलन प्रोग्राम का आयोजन
  • घोरावल. शिवद्वार प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में नौडीहा की टीम बनी विजेता
  • चोपन. पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पo देवेंद्र शास्त्री की आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन
  • सोनभद्र. डाला में विद्यालय के बच्चों को पठन पाठन हेतु कॉपी पेंसिल किया गया वितरित

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.