• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चोपन. आगामी शबे-बरात पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु पीस कमेटी बैठक का हुआ आयोजन

JK Gupta by JK Gupta
February 2, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
26
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चोपन/सोनभद्र. @कृपा शंकर पांडेय….


आगामी त्यौहार शबे-बरात के शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 02.02.2026 को चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक द्वारा थाना चोपन में मुस्लिम धर्मगुरुओं एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गईं।

बैठक के दौरान उपस्थित धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों से त्यौहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं परंपरागत तरीके से मनाने की अपील की गई। साथ ही, सार्वजनिक स्थलों पर अनुशासन बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने, किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना को साझा न करने तथा आपसी भाईचारे को सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

यह भी अवगत कराया गया कि त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा, विवाद अथवा आपात स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

पीस कमेटी के सदस्यों द्वारा पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा गया कि शबे-बरात पर्व आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांति के साथ मनाया जाएगा।

वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा के द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे त्यौहार के दौरान शांति बनाए रखें, प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की सूचना अथवा समस्या के लिए नजदीकी थाना अथवा पुलिस हेल्पलाइन 112 से संपर्क करें।

Previous Post

सोनभद्र. आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर की अध्यक्षता में 20 फरवरी को पेंशन अदालत का आयोजन

Next Post

सोनभद्र. Breking: कप्तान का चला हंटर, नौ थाना प्रभारी बदले, सदानंद राय को मिला ओबरा थाने का प्रभार

Next Post

सोनभद्र. Breking: कप्तान का चला हंटर, नौ थाना प्रभारी बदले, सदानंद राय को मिला ओबरा थाने का प्रभार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रेणुकूट. असनहर में 16 वर्षीय किशोरी ने पेड़ से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
  • घोरावल. एसडीएम की अध्यक्षता में फाइलेरिया उन्मूलन प्रोग्राम का आयोजन
  • घोरावल. शिवद्वार प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में नौडीहा की टीम बनी विजेता
  • चोपन. पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पo देवेंद्र शास्त्री की आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन
  • सोनभद्र. डाला में विद्यालय के बच्चों को पठन पाठन हेतु कॉपी पेंसिल किया गया वितरित

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.