@जेo केo/सोनभद्र……

Sonbhadra । भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा उत्तर प्रदेश अनिल द्विवेदी ने बीते 29 जनवरी को प्रमुख सचिव परिवहन अर्चना अग्रवाल से मिलकर एक शिकायत पत्र दिया, बताया कि A.R.T.O. प्रवर्तन सोनभद्र राजेश्वर यादव के अवैध एंट्री फीस वसूली व आय से अधिक संपत्ति की जाच व कार्यवाही हेतु अवगत कराया है।
अनिल द्विवेदी ने अपने शिकायती पत्र में A.R.T.O. प्रवर्तन राजेश्वर यादव के द्वारा बालू, गिट्टी, राखण में चलने वाले सभी वाहनों से प्रति वाहन 5..से..10 हज़ार व कुछ से 25 हज़ार रुपये प्रतिमाह की अवैध वसूली एंट्री फीस के नाम पर की जा रहीं हैं।

अनिल द्विवेदी ने बताया कि ऐसे सपाई मानसिकता के अधिकारी अवैध वसूली करके अपना घर भर रहे हैं, और सरकारी राजस्व को चुना लगा रहे हैं तथा वो मेरे भाजपा के जीरो टॉलरेंस की योगी सरकार को बदनाम कर रहे हैं, उनको चिन्हित करके कठोर से कठोर कार्यवाही कराने का काम किया जाएगा और अवैध कमाई से बनाए गए अवैध सम्पति सरकारी खाते में ज़ब्त करायी जायेगी,
श्री द्विवेदी के अनुसार प्रमुख सचिव अर्चना अग्रवाल उच्च स्तरीय जांच करा करकर जल्द ही कारवाई का आश्वासन दिए है।
