• Home
  • Privacy Policy
Saturday, August 15, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

कोन. जन चौपाल में गूंजी जनता की समस्याएं; कनहर नहर, बिजली, सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल

JK Gupta by JK Gupta
June 20, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
183
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@मिथिलेश जायसवाल….


— आयुक्त व विधायक के सामने ग्रामीणों ने रखीं शिकायतें, कोन-तेलगुड़वा मार्ग, महिला डॉक्टर और मिनी स्टेडियम की भी उठी मांग


उत्तर प्रदेश सरकार की पहल “जन चौपाल–सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज कोन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे, विशिष्ट अतिथि राजेश प्रकाश (आईएएस), आयुक्त विंध्याचल मंडल मिर्जापुर, ब्लॉक प्रमुख रूबी मिश्रा, ग्राम प्रधान कोन संतोष पासवान, प्रधान संघ अध्यक्ष लक्ष्मी कुमार जायसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जन चौपाल में विकास खंड कोन के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याओं एवं मांगों को अधिकारियों के समक्ष रखा। ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली, सड़क, राजस्व, आवास, पेंशन, राशन कार्ड, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। जल जीवन मिशन की पाइपलाइन में लीकेज, अनियमित विद्युत आपूर्ति, जर्जर तारों, अधूरे सड़क निर्माण कार्य तथा राजस्व संबंधी मामलों के लंबित निस्तारण को लेकर लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं।

ग्रामीणों ने कनहर सिंचाई परियोजना के अंतर्गत बन रही नहर के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि नहर का निर्माण निर्धारित मानकों और लेवल से नीचे किया जा रहा है। उन्होंने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

जन चौपाल में बिजली विभाग से जुड़ी शिकायतें भी प्रमुखता से उठीं। ग्रामीणों ने लो-वोल्टेज, बार-बार बिजली कटौती, जर्जर तारों तथा खराब ट्रांसफार्मरों की समस्या का समाधान कराने की मांग की।
वहीं सामाजिक कार्यकर्ता शशांक मिश्रा ने कोन-तेलगुड़वा मार्ग का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सड़क निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा है और शेष लगभग 18 किलोमीटर सड़क का निर्माण जल्द कराया जाए।

इस पर आयुक्त राजेश प्रकाश ने कहा कि वन विभाग की एनओसी के कारण बाधित परियोजनाओं के लिए आवश्यक पहल की जाएगी तथा पटवध-बसुआरी मार्ग सहित अन्य विकास कार्यों को गति दी जाएगी। वहीं विधायक भूपेश चौबे ने आश्वासन दिया कि कोन-तेलगुड़वा मार्ग का शेष निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।

ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोन में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग करते हुए एमबीबीएस चिकित्सकों, महिला डॉक्टर, विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती तथा दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग रखी। वहीं शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की मांग भी उठी।

जन चौपाल के दौरान युवाओं ने कोन ब्लॉक मुख्यालय में मिनी स्टेडियम निर्माण की मांग रखी। इस पर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने बताया कि कोन ब्लॉक में मिनी स्टेडियम निर्माण की तैयारी की जा रही है, जिससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

अधिकारियों ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

दुद्धी. बावनझरिया में तेज बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर गिरा, गांव की बिजली ठप

Next Post

मुख्यालय. सलखन फॉसिल पार्क में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, मंत्री संजीव गोड़ ने किया योग का आह्वान

Next Post

मुख्यालय. सलखन फॉसिल पार्क में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, मंत्री संजीव गोड़ ने किया योग का आह्वान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • म्योरपुर. उप क्षेत्रीय वनाधिकारी की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
  • सोनभद्र. तिरंगे को सलामी देकर डीएम ने शहीदों को किया नमन
  • सोनभद्र.मेडिकल कॉलेज के एल-2 ब्लॉक में शान से लहराया तिरंगा, स्वस्थ सोनभद्र का लिया संकल्प
  • सोनभद्र. मां दुर्गा इंटरप्राइजेज की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
  • सोनभद्र. मेडिकल कॉलेज के एल-2 ब्लॉक में शान से लहराया तिरंगा, स्वस्थ सोनभद्र का लिया संकल्प

Breaking News

म्योरपुर. उप क्षेत्रीय वनाधिकारी की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

by J K Gupta
August 15, 2026
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी..... "ना जियो धर्म के नाम पर, ना मरो धर्म के नाम पर, इंसानियत ही है धर्म इस वतन...

Read moreDetails

सोनभद्र. तिरंगे को सलामी देकर डीएम ने शहीदों को किया नमन

by J K Gupta
August 15, 2026
0

@जे0 के0..... SONBHADRA। 80वें स्वतंत्रता दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर शनिवार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio