• Home
  • Privacy Policy
Sunday, June 21, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुख्यालय. सलखन फॉसिल पार्क में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, मंत्री संजीव गोड़ ने किया योग का आह्वान

JK Gupta by JK Gupta
June 21, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@विशाल टंडन/@बद्री प्रसाद……

— योग के साथ पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण का भी दिया गया संदेश

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को कैमूर वन्य जीव प्रभाग के गुरमा रेंज स्थित सलखन फॉसिल पार्क में भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद योग विशेषज्ञों ने उपस्थित लोगों को ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, प्राणायाम एवं ध्यान सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत योगासनों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। मुख्य अतिथि संजीव कुमार गोड़ ने कहा कि यह जनपद के लिए सौभाग्य की बात है कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन विश्व प्रसिद्ध सलखन फॉसिल पार्क में किया गया।

उन्होंने कहा कि करोड़ों वर्ष पुराने जीवाश्मों से समृद्ध यह स्थल देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान रखता है। योग स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि सलखन फॉसिल पार्क जनपद की ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहर है। योग दिवस के आयोजन का उद्देश्य लोगों को इस महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के बारे में जागरूक करना और जनपद के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना है।

उन्होंने कहा कि सोनभद्र को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए ऐसे प्रयास लगातार किए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ जीवन की कुंजी बताते हुए सभी से इसे अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में शिक्षा, राजस्व, पंचायत एवं वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समापन अवसर पर जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों, ग्रामीणों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की सहभागिता रही।

Previous Post

कोन. जन चौपाल में गूंजी जनता की समस्याएं; कनहर नहर, बिजली, सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल

Next Post

बीजपुर. शहीद स्थल उपधी एवं बार सभागार में कविसम्मेलन संपन्न

Next Post

बीजपुर. शहीद स्थल उपधी एवं बार सभागार में कविसम्मेलन संपन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • बीजपुर. शहीद स्थल उपधी एवं बार सभागार में कविसम्मेलन संपन्न
  • मुख्यालय. सलखन फॉसिल पार्क में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, मंत्री संजीव गोड़ ने किया योग का आह्वान
  • कोन. जन चौपाल में गूंजी जनता की समस्याएं; कनहर नहर, बिजली, सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल
  • दुद्धी. बावनझरिया में तेज बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर गिरा, गांव की बिजली ठप
  • सोनभद्र. ट्रेलर और डीजल टैंकर की भिड़ंत में चालक की मौत, ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • बीजपुर. शहीद स्थल उपधी एवं बार सभागार में कविसम्मेलन संपन्न
  • मुख्यालय. सलखन फॉसिल पार्क में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, मंत्री संजीव गोड़ ने किया योग का आह्वान

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.