Last Updated:
नाना पाटेकर 75 साल की आयु में भी हट्टे-कट्टे थे. पुणे स्थित उनके घर में जिम भी था. वे अपने खानपान का भी पूरा ख्याल रखते थे. इसलिए नाना पाटेकर के घरवाले उनके निधन की वजह पर शक जता रहे हैं. दिग्गज एक्टर के भतीजे अनिरुद्ध ने उनके निधन के कारणओं पर संदेह जताते हुए सवाल उठाए हैं. उन्होंने नाना पाटेकर के रहन-सहन और लाइफस्टाइल के बारे में भी खुलकर बताया.
नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार उनके पुणे स्थित फार्महाउस में होगा. (फोटो साभार: PTI)
नई दिल्ली: नाना पाटेकर 75 की आयु में भी चुस्त-दुरुस्त थे, इसलिए उनके निधन को करीबी और फैंस पचा नहीं पा रहे हैं. नाना पाटेकर के लाइफस्टाइल पर उनके भतीजे अनिरुद्ध का बयान सामने आया है. उन्होंने बताया कि एक्टर हमेशा डाइट फॉलो करते थे और व्यायाम करते थे. उनके निधन से पूरा परिवार हैरान है. नाना पाटेकर के भतीजे ने कहा, ‘नाना पाटेकर रोजाना जिम जाते थे और सख्त डाइट फॉलो करते थे. उनका निधन बेहद हैरान करने वाला है.’
(फोटो साभार: X@PTI)
कैसा था घरवालों के साथ रवैया
नाना पाटेकर के निधन से परिवार टूट गया है. एक्टर के भतीजे अनिरुद्ध ने कहा, ‘अभिनेताओं से पहले उनका रिश्ता प्रभावित होता है. अभिनेता बाद में आते हैं. दुनिया उन्हें अभिनेता के तौर पर जानती है. हम उन्हें अपने रिश्तों से जानते हैं.’ नाना पाटेकर बड़े स्टार थे, मगर वे हमेशा सहज जीवन जीते थे. भतीजे ने आगे कहा, ‘वे घरवालों को जितनी तवज्जो देते थे, उतनी बाहर के लोगों को भी देते थे.’
सही वक्त पर अस्पताल नहीं पहुंच पाए थे नाना पाटेकर
नाना पाटेकर अपने अभिनय के अलावा दरियादिली के लिए लोकप्रिय थे. वे किसानों की मदद को हमेशा आगे रहते थे. उन्होंने समाज की बेहतरी के लिए खुद की संस्था भी खोली थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नाना पाटेकर जब गोवा स्थित अपने घर पर थे, तब उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था. उन्होंने अपनी परेशानी एक दोस्त को बताई थी, मगर देर रात सही वक्त पर संपर्क न हो पाने की वजह से उन्हें समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका. नाना पाटेकर ने 1978 की फिल्म ‘गमन’ से डेब्यू किया था. ‘सलाम बॉम्बे’ के बाद वे ‘परिंदा’ में नजर आए, जिसने उन्हें उनका पहला नेशनल अवॉर्ड दिलवाया. वे आगे चलकर ‘प्रहार’, ‘राजू बन गया जेंटलमैन’, ‘अंगार’, ‘तिरंगा’ और ‘क्रांतिवीर’ जैसी फिल्मों से पॉपुलर हुए.
About the Author

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
और पढ़ें
