• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 16, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली में मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

JK Gupta by JK Gupta
June 21, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@वीरेंद्र यादव…..


शक्तिनगर में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 इस वर्ष की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” के अनुरूप बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली के आवासीय परिसर स्थित डॉ. अंबेडकर भवन में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिजनों एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 6:30 बजे से 7:30 बजे तक योग प्रशिक्षक संजीव कुमार, उपमहाप्रबंधक (ऐश डाइक प्रबंधन) द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। साथ ही योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ई प्रभाकर राव, परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी सिंगरौली ने अपने संबोधन में कहा कि, “इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ हमें यह संदेश देती है कि योग केवल व्यायाम का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ, सक्रिय एवं संतुलित जीवन जीने की एक समग्र जीवनशैली है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक रूप से सशक्त, मानसिक रूप से शांत एवं भावनात्मक रूप से संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

योग की विशेषता यह है कि यह जीवन के प्रत्येक चरण में स्वास्थ्य संवर्धन का प्रभावी साधन है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखकर अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाएं तथा इसके लाभों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने में योगदान दें।”

इस अवसर पर योग प्रशिक्षक द्वारा विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम की विधियों का अभ्यास कराया गया तथा उनके स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली के सी.एच. किशोर कुमार,  महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),  रश्मिरंजन मोहंती, महाप्रबंधक (परियोजना), अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, वनिता समाज की सम्माननीय सदस्याएं, एनटीपीसी कर्मचारियों के परिवार जन, यूनियन एसोसिएशन के मानद प्रतिनिधिगण आदि सम्मिलित रहे। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

बीजपुर. शहीद स्थल उपधी एवं बार सभागार में कविसम्मेलन संपन्न

Next Post

बीजपुर. 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एनटीपीसी रिहंद में “आयु के लिए योग” थीम पर हुआ आयोजन

Next Post

बीजपुर. 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एनटीपीसी रिहंद में "आयु के लिए योग" थीम पर हुआ आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • हॉकी विश्व कप में ‘शेरनियों’ का दमदार आगाज… भारत ने ओलंपिक मेडलिस्ट चीन को बराबरी पर रोका
  • बीजपुर. 25 किलोमिटर देशभक्ति गीतों पर निकाली गई तिरंगा यात्रा
  • सोनभद्र. कालीन हस्तशिल्पियों और कारीगरों का 21 अगस्त को होगा साक्षात्कार
  • सलखन. जिला कारागार में 80वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया
  • सलखन. विराट दंगल का भव्य आयोजन, दूर-दराज से पहुंचे नामी पहलवान

Breaking News

हॉकी विश्व कप में ‘शेरनियों’ का दमदार आगाज… भारत ने ओलंपिक मेडलिस्ट चीन को बराबरी पर रोका

हॉकी विश्व कप में ‘शेरनियों’ का दमदार आगाज… भारत ने ओलंपिक मेडलिस्ट चीन को बराबरी पर रोका
by Admin
August 16, 2026
0

Last Updated:August 16, 2026, 19:21 ISTIndia hold favourites China to 2-2 draw: भारतीय महिला हॉकी टीम ने वर्ल्ड कप के...

Read moreDetails

बीजपुर. 25 किलोमिटर देशभक्ति गीतों पर निकाली गई तिरंगा यात्रा

by J K Gupta
August 16, 2026
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा..... -- युवा समाजसेवी अमरेश तिवारी की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा हुआ संपन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio