मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन……

एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में कालीन के हस्तशिल्पियों, उद्यमियों और कारीगरों को प्रशिक्षण एवं टूलकिट उपलब्ध कराने के लिए लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

चयन के लिए 21 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, सोनभद्र में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।

उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार चौधरी ने बताया कि एक अप्रैल 2025 से 19 अगस्त 2026 तक पोर्टल पर प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

इसके लिए सभी संबंधित आवेदकों को निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में शामिल होने वाले आवेदकों को आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और अनुभव प्रमाण पत्र सहित सभी आवश्यक अभिलेख साथ लाने होंगे। दस्तावेजों की दो प्रतियां, एक मूल और एक छायाप्रति, साथ लाना अनिवार्य किया गया है।

उपायुक्त उद्योग ने आवेदकों से अपील की है कि वे सभी आवश्यक अभिलेखों के साथ समय से जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र पहुंचकर साक्षात्कार में प्रतिभाग करें, ताकि लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया निर्धारित समय में पूरी की जा सके।


