संवाददाता@रामबली मिश्रा…..
— युवा समाजसेवी अमरेश तिवारी की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा हुआ संपन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार की शाम बखरिहवा से बीजपुर तक अखंड भारत तिरंगा यात्रा की भव्य बाइक रैली में युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिसा लिया। फ्रेंड्स क्लब बखरिहवा के अध्यक्ष अमरेश तिवारी की अगुवाई में सैकडो युवाओं ने बाईक पर सवार होकर बाईकों व हाथो में तिरंगा लेकर लहराते और देशभक्ति नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गई।
यह भव्य तिरंगा यात्रा बकरिहवा तिराहे से चलकर सेवकाड़ाड ,जरहा चेतवा, नेमना और थाने के पास युवाओं की रैली को एसओ राजेश कुमार सिंह ने तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय, वन्दे मातरम्, जय जवान जय किसान जैसे नारे लगाकर युवाओं का उत्साहवर्धन से ओतप्रोत से भर दिया। तत्पश्चात हुए एन टी पी सी रिहंद स्वागत द्वार भव्य बाइक रैली में शामिल अध्यक्ष की अगुवाई में भारी संख्या में लोग अखंड भारत के लिए जोशीले नारे भारत माता की जय, बंदे मातरम, आदि के नारे लगाकर शहीदों को याद कर आज़ादी में उनकी योगदान बलिदान पर प्रकाश डालते हुए तिरंगा यात्रा रैली का समापन किया।

इस रैली में फ्रेंड्स क्लब बखरिहवा के पदाधिकारी अभय सिंह, बिनोद, प्रदीप, भागवत, पंकज, सुजीत दुबे, उत्कर्ष दुबे, ईश्वरी प्रसाद तारा चंद गुर्जर , राहुल तिवारी सहित भारी संख्या युवा शामिल रहे।


